{"_id":"5fc685f78ebc3e9b8134a87b","slug":"in-two-batches-400-farmers-traveled-for-the-tickri-border-charkhidadri-news-rtk58452120","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो जत्थों में 400 किसानों ने किया टिकरी बॉर्डर के लिए कूच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो जत्थों में 400 किसानों ने किया टिकरी बॉर्डर के लिए कूच
विज्ञापन
In two batches, 400 farmers traveled for the Tickri border
- फोटो : CharkhiDadri
किसान आंदोलन के समर्थन में जिले की प्रमुख खाप उतर आई हैं। पूर्व प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार सांगवान खाप-40 ने मंगलवार को खाप प्रधान एवं विधायक सोमबीर सांगवान की अगुवाई में टिकरी बॉर्डर के लिए कूच किया। करीब 50 गाड़ियों में लगभग 300 किसानों का काफिला टिकरी बॉर्डर के लिए रवाना हुआ।
इसके अलावा पूर्व मुख्य संसदीय सचिव रणसिंह मान की अगुवाई में करीब 20 गाड़ियों में लगभग 100 किसान दिल्ली के लिए रवाना हुए। वहीं, बाबा स्वामी दयाल धाम पर आयोजित सर्वखापीय और सर्वजातीय महापंचायत में भी दिल्ली कूच की रणनीति तैयार कर ली गई है। बुधवार सुबह दस बजे सभी खापों के पदाधिकारियों और किसान समसपुर गांव के समीप एकत्रित होकर टिकरी बॉर्डर के लिए कूच करेंगे।
सोमवार को खेड़ी बूरा स्थित सांगू धाम पर सांगवान खाप की सर्वजातीय पंचायत में मंगलवार को दिल्ली कूच करने की घोषणा की गई थी। इसके तहत सुबह करीब 11 बजे किसान समसपुर टी-प्वाइंट पर एकत्रित होना शुरू हो गए। सांगवान खाप के पदाधिकारियों ने यहां हुक्के पर बैठकर अगली रणनीति तैयार की। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे खाप प्रधान एवं विधायक सोमबीर सांगवान की अगुुवाई में गाड़ियों के काफिले के साथ दिल्ली कूच किया। खाप पदाधिकारियों का कहना है कि करीब 50 गाड़ियों में 300 किसानों का काफिला टिकरी बॉर्डर के लिए रवाना हुआ है। विधायक सोमबीर ने कहा कि किसानों की मांगों को सिरे चढ़वाने के बाद ही खाप पदाधिकारी दिल्ली से लौटेंगे। फिर चाहे इस काम में छह महीने ही क्यों न लग जाए।
विज्ञापन
पूर्व मुख्य संसदीय सचिव की अगुवाई में भी टिकरी बॉर्डर पहुंचे किसान
मंगलवार सुबह विभिन्न गांवों के किसान पूर्व मुख्य संसदीय सचिव रणसिंह मान के आवास पर दिल्ली कूच के लिए एकत्रित हुए। यहां उन्होंने बैठक की अगली रणनीति तैयार की और करीब 20 गाड़ियों में लगभग 100 किसानों ने टिकरी बॉर्डर के लिए कूच किया। इससे पहले किसानों ने नारेबाजी कर रोष का इजहार किया। पूर्व मुख्य संसदीय सचिव रणसिंह मान ने कहा कि सरकार किसानों पर ज्यादती कर रही है और हर वर्ग को किसानों का साथ देने के लिए आगे आना चाहिए।
क्रशर एसोसिएशन भी आई समर्थन में
किसानों के आंदोलन के समर्थन में मंगलवार को क्रशर एसोसिएशन भी आ गई है। जिले में 300 से अधिक क्रशर हैं और इनके संचालकों ने यूनियन पदाधिकारियों के निर्देशानुसार आंदोलन को समर्थन दिया है। मंगलवार को क्रशर एसोसिएशन प्रधान जगबीर घसोला भी सांगवान खाप के टिकरी बॉर्डर कूच के दौरान मौजूद रहे।