फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   In the yoga competition, Harshit stood first among boys and Sakshi stood first among girls.

Charkhi Dadri News: योग प्रतियोगिता में लड़कों में हर्षित व लड़कियों के वर्ग में साक्षी रही प्रथम

Mon, 07 Aug 2023 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 07 Aug 2023 01:30 AM IST
विज्ञापन
In the yoga competition, Harshit stood first among boys and Sakshi stood first among girls.
नगर के हेल्थ सेंटर में आयोजित योगा प्रतियोगिता के विजेताओं काे सम्मानित करते हुए आयोजक। 
चरखी दादरी। रोहतक रोड स्थित बलराज शास्त्री हेल्थ एंड योगा कोचिंग सेंटर में रविवार को जिलास्तरीय योग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिला योग संघ की तरफ से आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ गायत्री मंत्र के उच्चारण के साथ किया गया। प्रतियोगिता में लड़कों के आठ से 10 आयु वर्ग में हर्षित प्रथम व आर्यन द्वितीय और लड़कियों के वर्ग में पूर्वी प्रथम रही।
विज्ञापन

वरिष्ठ योग शिक्षक दिनेश शास्त्री ने बताया कि 10 से 12 आयु वर्ग के लड़कों में युवराज प्रथम व यशराज द्वितीय रहा। वहीं लड़कियों के वर्ग में साक्षी ने प्रथम स्थान हासिल किया। 12 से 14 आयु वर्ग के लड़कों में अरविंद सोनी प्रथम, मोक्ष द्वितीय व नमन तृतीय स्थान पर रहा। लड़कियों के वर्ग में दिव्या प्रथम व महक द्वितीय रही। 14 से 16 आयुवर्ग में लड़कों में नवनीत जांगड़ा प्रथम व लड़कियों में रितिका ने प्रथम स्थान हासिल किया। इसी प्रकार 21 से 25 आयु वर्ग में महा सिंह प्रथम, रितू द्वितीय व रितू छिल्लर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 25 से 30 आयु वर्ग में अंजू प्रथम व राजबीर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 35 से 45 आयु वर्ग में सत्यवान छपार प्रथम व जोगेंद्र छपार ने द्वितीय स्थान हासिल किया। विजेताओं को पदक व प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर विकास राणा, राजबीर, सत्यवान, विजय सोनी, जयभगवान, शर्मिला, मीनू, जिला योग संघ के सचिव अमन फौगाट व प्रधान अजय कुमार ने खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया। अजय कुमार ने बताया कि विजेता खिलाड़ी 27 व 28 अगस्त को फरीदाबाद में होने वाली राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed