फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   In 7 months, 3,064 ticketless passengers were caught, a fine of 9.20 lakhs was collected, and 4 flying squads of the Dadri transport department inspected 7,146 buses.

Charkhi Dadri News: 7 माह में 3,064 बेटिकट यात्री पकड़े, 9.20 लाख जुर्माना वसूला, दादरी परिवहन विभाग के 4 उड़नदस्तों ने जांचीं 7,146 बसें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Aug 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
In 7 months, 3,064 ticketless passengers were caught, a fine of 9.20 lakhs was collected, and 4 flying squads of the Dadri transport department inspected 7,146 buses.
रोडवेज बस में टिकट जांचते अ​धिकारी। 
जगदीप सिंह
विज्ञापन

चरखी दादरी। जिला परिवहन विभाग के चार उड़नदस्तों ने जनवरी से जुलाई तक रोडवेज बसों में बिना टिकट यात्रा कर रहे 3,064 यात्रियों को पकड़ा है। इनसे कुल 9,20,120 का जुर्माना वसूला गया। विभाग के अनुसार, यह अभियान लगातार जारी है ताकि राजस्व हानि को रोका जा सके।
बिना टिकट यात्रा पर नियंत्रण के लिए परिवहन विभाग ने टीएम फ्लाइंग, जीएम फ्लाइंग, स्पेशल फ्लाइंग और एक सामान्य उड़नदस्ता गठित किया है। इन टीमों ने सात माह के दौरान कुल 7,146 बसों की जांच की। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि उड़नदस्ते किसी भी समय, किसी भी मार्ग पर बसों को रुकवाकर जांच कर सकते हैं। रोडवेज में यात्रा करने वाले यात्रियों से अपील की गई है कि वे टिकट लेकर ही यात्रा करें, अन्यथा नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। परिवहन विभाग की टीएम फ्लाइंग, जीएम फ्लाइंग, स्पेशल फ्लाइंग और साधारण फ्लाइंग ने सात माह की अवधि में कुल 7,146 बसों की जांच की। टीएम फ्लाइंग ने 2,320 बसें, जीएम फ्लाइंग ने 2,077 बसें, साधारण उड़नदस्तों ने 2,516 बसों की जांच की। संवाद
विज्ञापन

महीनेवार कार्रवाई का ब्योरा
माह बेटिकट यात्री
जनवरी: 557
फरवरी 428
मार्च 749
अप्रैल 353
मई 389
जून 276
जुलाई 312
------------

जानिए... किस माह जांची गई कितनी बसें और कितना लगाया गया जुर्माना
माह
बस जांची जुर्माना
जनवरी
1,101
1,67,350
फरवरी
927
1,28,150
मार्च
1,001
2,24,800
अप्रैल
1,010
1,06,050
मई
940
1,16,870
जून
1,273
82,800
जुलाई
894
93,650
कुल
7,146
9,20,120
----------
बेटिकट यात्रियों को पकड़ने के लिए हमने चार टीमों का गठन किया है। सभी टीमें अपने समय अनुसार अपने प्वाइंटों पर पहुंच जाती हैं और वहां से गुजरने वालीं सभी डिपो की बसों की जांच करती हैं। इस दौरान बिना टिकट यात्रा करने वाले लोगों पर नियमानुसार जुर्माना लगाया जाता है। - नवीन शर्मा, महाप्रबंधक, दादरी परिवहन डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed