{"_id":"631b73e49c2a77455d644f89","slug":"imlota-in-kho-kho-and-bigova-s-team-became-the-winner-in-kabaddi-charkhidadri-news-hsr641474055","type":"story","status":"publish","title_hn":"खो-खो में इमलोटा तो कबड्डी में बिगोवा की टीम बनी विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खो-खो में इमलोटा तो कबड्डी में बिगोवा की टीम बनी विजेता
विज्ञापन
चरखी दादरी। गांव रानीला के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गई। विजेता खिलाड़ियों को खंड शिक्षा अधिकारी सुंदर यादव ने सम्मानित किया।
सुंदर यादव ने कहा कि खेल जीवन का अहम हिस्सा है। खेलों से सहयोग और समर्पण की भावना पैदा होती हैे। उन्होंने कहा कि खेलों से शारीरिक विकास के साथ-साथ बौद्धिक विकास भी होता है। अगर छात्रों को सही प्रशिक्षण दिया जाए तो वे खेलों के क्षेत्र में अग्रणी मुकाम हासिल कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण स्तर पर प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है।
ये रहा विभिन्न खेलों का परिणाम
खो-खो में इमलोटा की टीम रही प्रथम, लड़कियों के अंडर-19 खो-खो में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बौंदकलां की टीम ने पहला व हैप्पी वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल इमलोटा ने दूसरा स्थान हासिल किया। कबड्डी में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ढाणी फौगाट की टीम ने पहला व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रानीला की टीम ने दूसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
डीपीई अशोक फोगाट और रविंद्र सांगवान ने बताया कि खंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता में लड़कियों के वर्ग में राजकीय माध्यमिक स्कूल निमली ने पहला और राजकीय माध्यमिक स्कूल मालपोस की टीम दूसरे स्थान पर रही। लड़कियों की कबड्डी प्रतियोगिता में बीएसवीएन बिगोवा की टीम ने पहला और राजकीय उच्च विद्यालय कमोद की टीम ने दूसरा स्थान हासिल किया। 100 मीटर दौड़ में प्रतिज्ञा पहले स्थान पर व मुस्कान द्वितीय स्थान पर रही। 200 मीटर दौड़ में याशिका ने पहला व प्रतिज्ञा ने दूसरा स्थान हासिल किया। 600 मीटर दौड़ में इसलीजा पहले व दिशा दूसरे स्थान पर रही।
लड़कियों के अंडर-17 आयु वर्ग में खो-खो इवेंट में इमलोटा की टीम पहले और अचीना की टीम दूसरे स्थान पर रही। वहीं, कबड्डी के इवेंट में बिगोवा की टीम पहले व रानीला की टीम दूसरे स्थान पर रही। 100 मीटर दौड़ में महक पहले व अंतिम दूसरे स्थान पर रही। 200 मीटर दौड़ में सानिया ने पहला स्थान व हिना ने दूसरा स्थान हासिल किया। 400 मीटर दौड़ में सानिया पहले व प्रियांशी दूसरे स्थान पर रही। ऊंची कूद में अंतिम ने पहला व निकिता ने दूसरा स्थान हासिल किया।
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर प्राचार्य राजपाल शास्त्री, प्राचार्य राकेश भारद्वाज, विनोद श्योराण, डीपीई रेखा, रत्तन सिंह, सतेंद्र, संदीप, विजय, जागृति, रिंकू बाला, पूनम, बीरमति, किला सिंह, विनोद, शारीरिक शिक्षक व अन्य लोग उपस्थित रहे।