फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   If a candidate spends more than Rs 90 lakh in elections, the result will be canceled even after victory: Mandeep Kaur

चुनाव में उम्मीदवार ने 90 लाख से अधिक खर्च किया तो जीत के बाद भी परिणाम होगा रद्द : मनदीप कौर

Tue, 02 Apr 2024 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 02 Apr 2024 11:41 PM IST
विज्ञापन
If a candidate spends more than Rs 90 lakh in elections, the result will be canceled even after victory: Mandeep Kaur
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त मनदीप कौर ने कहा है कि लोकसभा चुनाव में उम्मीदवार निर्वाचन आयोग की तय सीमा से 90 लाख से अधिक राशि खर्च करता है तो जीत के बावजूद उसका परिणाम रद्द किया जा सकता है। चुनाव खर्च पर निर्वाचन आयोग की पूरी निगरानी होगी और इसके लिए आधा दर्जन से अधिक टीमें गठित की गई है।

उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार एक उम्मीदवार लोकसभा चुनाव में 90 लाख रुपये तक की राशि ही खर्च कर सकता है। जिले में चुनावी खर्च का हिसाब-किताब रखने के लिए टीमें बना दी गई हैं। उन्होंने बताया कि ये टीमें चुनाव के दौरान खर्च पर निगाह रखने वाले ऑब्जर्वर के निर्देशानुसार कार्य करेंगी। चुनावी प्रक्रिया के दौरान तीन बार उम्मीदवार कार्यालय में आकर अपने खर्च का ब्योरा प्रस्तुत करेंगे। इसका एक शेडो रजिस्टर नोडल अधिकारी अपने पास रखेंगे, जिससे मिलान किया जाएगा।
विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि चुनावी खर्च के लिए गठित टीमें उम्मीदवारों द्वारा किए जाने वाले प्रचार-प्रसार सामग्री, जनसभा के दौरान लगने वाले पांडाल व कुर्सी आदि की वीडियोग्राफी के माध्यम से खर्च का आकलन करेंगी। इसको उम्मीदवार द्वारा प्रस्तुत किए जाने वाले खर्च से मिलान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इन सब चीजों के बाकायदा सरकारी रेट तय किए हैं। उपायुक्त ने निर्देश दिए कि चुनावी खर्च निगरानी कार्य को बड़ी ही गंभीरता के साथ करें, किसी भी तरह से कोई चूक न रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed