फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   houses under hightension line

Charkhi Dadri News: हाईटेंशन तार के नीचे मकान, जोखिम में जान

Mon, 02 Dec 2024 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 02 Dec 2024 01:29 AM IST
विज्ञापन
houses under hightension line
 वार्ड 7 में कॉलोनी के बीच लगा हाईटेंशन के साथ खंभा । संवाद
हाईटेंशन तार के नीचे मकान, जोखिम में जान
विज्ञापन

हाईटेंशन लाइन के नीचे मकान बनाने पर 195 मालिकों को बिजली निगम ने भेजे नोटिस
- शहर और गांव में लाल डोरे की सीमा से बाहर मकान मालिकों को खुद के खर्च पर हटवाने होंगे हाईटेंशन तार, नोटिस में किया जिक्र
- हाईटेंशन तार से कई परिवारों को मिल चुका जीवन भर का दर्द, शहर और गांवों में अब भी समस्या बरकरार
जगवीर शर्मा
चरखी दादरी। हाईटेंशन तार गिरने से कभी भी हादसा हो सकता है। इसके बावजूद इस खतरे के नीचे कई लोगों ने मकान बना लिए हैं। बिजली निगम ने ऐसे 195 मकान मालिकों को नोटिस भेजे हैं। पुरानी आवासीय बस्ती को छोड़कर शहर और गांव की लाल डोरा की सीमा से बाहर हाईटेंशन तार के नीचे बने मकानों के मालिकों को खुद के खर्च पर तार हटाना होगा। नोटिस में बाकायदा इसका जिक्र किया गया है।
शहर और गांवों के कई भागों में हाईवोल्टेज वाली बिजली के हाईटेंशन तार गुजर रहे हैं जिससे हादसों का अंदेशा बना रहता है। तेज हवा एवं बारिश में खराबी आने पर करंट का खतरा बढ़ जाता है। इसे रोकने के लिए राज्य सरकार ने कड़ा संज्ञान लिया है। अब बिजली निगम भी इस दिशा में सक्रिय हो गया है।
विज्ञापन


बिजली निगम ने हाल ही में ऐसे मकान मालिकों को नोटिस भेजे हैं जिन्होंने शहर और गांवों में लाल डोरे की सीमा से बाहर बनाए हैं और उनके ऊपर से हाईवोल्टेज तार गुजर रहे हैं। ऐसे मालिकों को नोटिस भेजकर अपने खर्च पर तार हटवाने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाल डोरे की सीमा से बाहर बिजली निगम तार हटाने की अपनी जिम्मेदारी नहीं मानता है। बिजली निगम के प्रावधान के अनुसार निगम सरकारी खर्च पर उन्हीं स्थानों से तार हटवाएगा जो शहर या गांव की लाल डोरा की सीमा में पड़ता है। लाल डोरे की सीमा में मकान बिजली की लाइन बिछाने से पहले ही बने हैं। संवाद
- किस क्षेत्र में कितने मकान मालिकों को भेजे नोटिस
बिजली निगम ने दादरी शहर में 50 मकान मालिकों को नोटिस भेजे हैं। बाढड़ा खंड में 125 मालिकों को नोटिस थमाए गए हैं। सब अर्बन क्षेत्र में भी करीब 20 लोगों को नोटिस दिए गए हैं। खतरे वाले ऐसे नए स्थल चिह्नित करने के लिए भी निगम सर्वे करवा रहा है।

- यहां निगम खुद के खर्च से हटाएगा तार
विभिन्न सार्वजनिक स्थानों के ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तार बिजली निगम अपने खर्च पर हटाएगा। निगम की टीमें ऐसे स्थान चिह्नित कर चुकी हैं। इसके तहत स्कूल भवन, मंदिर, तालाब के ऊपर से गुजर रहे तार को सरकारी खर्च पर हटाने की तैयारी की जा रही है।


- करंट ने इन परिवारों को दिया जीवनभर याद रहने वाला दर्द...

- चंपापुरी की गली नंबर तीन के पास किराना स्टोर संचालक को बिजली करंट लग गया था। उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी।
- करीब आठ साल पहले वार्ड-एक में आठ साल की बच्ची हाईटेंशन तार की चपेट में आ गई थी। तब डॉक्टरों को उसका हाथ काटना पड़ा था।
- चंपापुरी की गली नंबर आठ में छत पर टहल रहे भाई-बहन को करंट लग गया था। हाईटेंशन की चपेट में आने से एक व्यक्ति का हाथ झुुलस गया था।



दो कोट:
बिजली निगम सरकारी खर्च पर उन्हीं स्थानों से तार हटवाएगा जहां पुराने समय से मकान बने हैं और वह क्षेत्र शहर या गांव की लाल डोरे की सीमा में स्थित हो। लाल डोरा सीमा से बाहर बने मकानों के मालिकों को खुद के खर्च पर तार हटवाने होंगे। इन्हें निगम नहीं हटवाएगा। - राम सिंह, एसडीओ, बिजली निगम, चरखी दादरी।



वर्सन:
हमने शहर में 50 मकान मालिकों को नोटिस भेजे हैं। उन्हें खुद ही हाईवोल्टेज तार हटवाने होंगे। इसके लिए बिजली निगम बजट खर्च नहीं करेगा। - गौरव कुमार, एसडीओ (शहरी), बिजली निगम, चरखी दादरी।




फोटो 01
दादरी शहर की हरिनगर कॉलोनी में मकान के ऊपर से गुजर रहे हाईवोल्टेज तार। संवाद
फोटो 02
दादरी की चंपापुरी की गली नंबर आठ में मकानों के ऊपर से गुजरते हाईटेंशन तार जिससे पहले हादसे हो चुके हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed