फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   House meets after six months and 16 days; 115 agenda items approved amidst uproar over discrimination in development

Charkhi Dadri News: छह महीने 16 दिन बाद हाउस की बैठक, विकास में भेदभाव पर हंगामे के बीच 115 एजेंडों पर लगी मुहर

Wed, 30 Sep 2026 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 30 Sep 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
House meets after six months and 16 days; 115 agenda items approved amidst uproar over discrimination in development
वार्ड 12 में गली निर्माण नहीं होने से भड़की पार्षद कौशल्या देवी दस्तावेज को चेयरमैन की और फेंकत - फोटो : 1
चरखी दादरी। नगर परिषद में छह महीने 16 दिन बाद हुई हाउस की बैठक हंगामेदार रही। मंगलवार को करीब तीन घंटे की बैठक में सफाई व्यवस्था, कच्ची गलियों, विकास कार्यों में कथित भेदभाव और अधिकारियों की कार्यशैली पर तीखी बहस हुई।
विज्ञापन

अध्यक्ष बक्शीराम सैनी के कार्यालय में सुबह 10:32 बजे बैठक शुरू हुई और दोपहर 1:24 बजे तक चली। लंबे अंतराल के बाद हुई बैठक में करीब 115 एजेंडों पर विस्तार से चर्चा के बाद सहमति बनी और उन्हें सदन ने पारित किया। हालांकि सफाई व्यवस्था और अधिकारियों की कार्यशैली को लेकर हुआ हंगामा बैठक पर छाया रहा।
विज्ञापन

बैठक के दौरान वार्ड 20 की पार्षद रचना देवी और वार्ड 7 की सुमन देवी को छोड़कर सभी वार्ड पार्षद मौजूद रहे। तीनों मनोनीत पार्षद, ईओ, एक्सईएन, एमई और सभी जेई भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला पार्षद अपनी बात रखने के बजाय खामोश बैठी नजर आईं। उनके वार्डों की समस्याएं प्रतिनिधियों ने उठाईं। वार्ड 18 से पार्षद पति कुलदीप गांधी समेत अन्य प्रतिनिधियों ने भी मुद्दे रखे।
सफाई व्यवस्था पर फूटा गुस्सा
पार्षदों ने कई वार्डों में सफाई व्यवस्था बदहाल होने का आरोप लगाया और कर्मचारियों की तैनाती पर सवाल उठाए। कर्मचारियों के कामकाज की जानकारी स्पष्ट नहीं होने पर भी सवाल हुए। इसके बाद शहर के सभी सफाई दरोगाओं को बैठक में बुलाया गया। पार्षदों ने मौके पर ही जवाब मांगे। प्रत्येक वार्ड में तैनात सफाई कर्मचारियों की सूची मांगी गई। दरोगा सवालों का संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। इससे माहौल गरमा गया। पार्षदों ने नगर परिषद कर्मचारियों पर तानाशाही का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की।
स्वागत द्वार से लेकर गलियों तक के उठाए मुद्दे : जयसिंह लांबा ने रावलधी चौक पर बाबा न्यारमदास के नाम से मुख्य द्वार बनाने की मांग रखी। वार्ड-2 के नरेंद्र दहिया, वार्ड-3 के जितेंद्र सिंह और वार्ड 9 के विनोद सिंहमार ने भी अपने वार्डों की समस्याएं उठाईं। मनोज वर्मा, नवीन प्रजापति, कौशल्या देवी, वाइस चेयरमैन संदीप फोगाट, वीरेंद्र जोगी, नवीन बिंदल, कुलदीप सैनी, जतिन फोगाट, सुधीर स्वामी, मनोनीत पार्षद एडवोकेट विक्रम श्योरान, अश्वनी शर्मा और निर्मला सैनी सहित अन्य पार्षद मौजूद रहे।

दो महिला पार्षद रही अनुपस्थित : नगर परिषद स्थित चेयरमैन कार्यालय में आयोजित हाउस की बैठक में वार्ड दो से पार्षद मुनेश देवी, तीन से बबीता देवी, 12 से कौशल्या देवी, 16 से राकेश रानी, 18 से अंजू रानी और मनोनित निर्मला सैनी महिला पार्षद हाउस की बैठक में उपस्थित रहीं। दो महिला पार्षद वार्ड 20 से रचना देवी और वार्ड सात से सुमन देवी अनुपस्थित रही। वहीं पुरुष पार्षद सभी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed