फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Health department to conduct 850 random corona tests in three days

तीन दिन में 850 रेंडम कोरोना टेस्ट करेगा स्वास्थ्य विभाग, 16 टीमें गठित

Thu, 13 Aug 2020 01:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
Health department to conduct 850 random corona tests in three days
जिले में पिछले एक माह के अंदर कोरोना के सौ से अधिक मामले मिल चुके हैं। इनकी पुष्टि कोरोना टेस्ट के बाद स्वास्थ्य विभाग ने की है। विभाग का अंदेशा है कि काफी ऐसे भी लोग हो सकते हैं जो कोरोना संक्रमित होने के बाद अपने आप ठीक हो गए। उन्हें टेस्ट न हो पाने के कारण कोरोना संक्रमित होने का पता नहीं चल पाया। ऐसे लोगों की पहचान करने के लिए जिला स्वास्थ्य विभाग तीन दिन तक जिले में 850 रेंडम सैंपल लेगा। इसके लिए 16 टीमें गठित कर दी गई हैं।
विज्ञापन

सीएमओ मंजू कादयान ने बताया कि सरकार के आदेशों पर 13 अगस्त से जिले में रेंडम सैंपल लेने की मुहिम शुरू की जाएगी। 15 अगस्त तक मुहिम चलेगी और 850 लोगों के जिले से सैंपल लिए जाएंगे। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं। उन्होंने बताया कि जिले को चार सेक्टरों में बांटा गया है। चारों सेक्टरों में एक-एक सब सेंटर बनाया गया है जबकि सब सेंटर के अधीन आने वाले गांवों में से भी कुछ गांवों का चयन किया गया है। इन गांवों में स्वास्थ्य विभाग की टीमें पहुंचेंगी और लोगों के सैंपल लेंगी।
विज्ञापन

जिले में कोरोना के मामले पिछले एक माह में तेजी से बढ़े हैं। जून माह में कोरोना के केस मिलने की शुरूआत हुई थी और बुधवार 12 अगस्त तक 212 पॉजिटिव केस मिल चुके हैं। 131 संक्रमित ठीक हो चुके हैं और एक की मौत हो चुकी है। जिले में 80 उपाराधीन केस हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- ये हैं जिले के चारों सेक्टर का ब्योरा
सीएमओ ने बताया कि झोझूकलां सीएचसी, बौंदकलां सीएचसी, गोपी सीएचसी व दादरी सिविल अस्पताल क्षेत्र के चार सेक्टर बनाए गए हैं। यहां टीमें सैंपल लेंगी। इसके अलावा झोझू पीएचसी, संतोखपुरा, इमलोटा व बाढड़ा पीएचसी पर भी टीमें कोरोना टेस्ट के लिए रेंडम सैंपल लेंगी। गोविंदपुरा, दूधवा व मैहड़ा को सब सेंटर बनाया गया है। इसके अलावा नीमली, छिल्लर, खोरड़ा व बलाली गांव भी चयन किया गया है।
16 टीमों में 48 कर्मचारी देंगे सेवा
डॉ. मंजू कादयान ने बताया कि 16 टीमें गठित की गई हैं और इन टीमों में 48 कर्मचारी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि एक टीम तीन सदस्यीय होगी जिसमें एक डॉक्टर, एक लैब टेक्नीशियन और एक हेल्थ वर्कर होगा। टीमों को 850 रैपिड टेस्ट किट दी जाएंगी और कुछ देर बाद ही रिपोर्ट बता दी जाएगी।
संक्रमितों से फैल रहा सामूहिक संक्रमण
दादरी जिले की अगर बात करें तो अब तक सामने आए मामलों में से 95 प्रतिशत केस कोरोना पॉजिटिव व्यक्तियों के संपर्क में आए हुए हैं। एक ही परिवार के सात से आठ सदस्य संक्रमित होने के भी कई मामले सामने आ चुके हैं। सामूहिक संक्रमण को देखते हुए जिला स्वास्थ्य विभाग ने डीसी शिवप्रसाद शर्मा के निर्देशों पर सैंपल लेने की प्रक्रिया भी तेज कर दी है। पिछले कुछ दिनों की बात करें तो एक दिन में 100 से 150 सैंपल लिए गए हैं।
बुधवार को दो नए मामले आए सामने
बुधवार को दो सैंपलों की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मंगलवार तक जिले में 210 कोरोना पॉजिटिव मामले मिले थे जो अब बढ़कर 212 हो गए हैं। 14 लोग आइसोलेशन वार्ड और छह लोग क्वारंटीन सेंटर में भर्ती हैं। 1605 लोग सर्विलांस का समय पूरा कर चुके हैं जबकि 1854 लोग होम क्वारंटीन हैं। नए दोनों संक्रमिक शहर के रहने वाले हैं।

सरकार के आदेशों पर दादरी जिले में 13, 14 और 15 अगस्त को 850 रेंडम टेस्ट किए जाएंगे। इसके लिए हमारी तैयारियां पूरी हैं और टीमों का गठन कर जिले को सेक्टरों में बांट दिया है।
डॉ.मंजू कादयान, सीएमओ, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed