{"_id":"5f5fadb08ebc3efba401552d","slug":"health-corona-active-case-charkhi-dadri-news-charkhidadri-news-rtk5735788142","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना 15 संक्रमित ठीक होकर लौटे घर, 16 नए मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना 15 संक्रमित ठीक होकर लौटे घर, 16 नए मरीज मिले
विज्ञापन
जिले में सोमवार को 15 कोरोना संक्रमित स्वस्थ होकर घर लौटे तो वहीं, 16 नए संक्रमित मिले हैं। नए संक्रमितों में 14 शहर के जबकि दो गांवों के रहने वाले हैं। सभी संक्रमितों को स्वास्थ्य विभाग ने ट्रेस कर लिया है। संक्रमितों में दो सगे भाई भी शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों की सूची तैयार करने की कवायद शुरू कर दी है 16 नए कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आने की पुष्टि सीएमओ सुदर्शन पंवार ने की है।
सीएमओ ने बताया कि सोमवार को 16 नए केस आने के बाद जिले में अब संक्रमितों की संख्या 425 हो गई है। डिप्टी सीएमओ ने बताया कि जिले में एक संक्रमित की मौत हो चुकी है जबकि 265 स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में अब 159 एक्टिव केस हैं। सीएमओ ने बताया कि जिले में अब सैंपल प्रक्रिया भी तेज कर दी गई है और एक दिन में अब करीब 1500 से अधिक सैंपल विभागीय टीमें ले रही हैं।
सीएमओ ने बताया कि सोमवार को सिविल अस्पताल के समीप रहने वाले 40 वर्षीय व्यक्ति, पाहवा चौक निवासी 46 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा बस स्टैंड के समीप रहने वाले 37 साल के व्यक्ति और गांधी नगर निवासी 12 और 14 साल के किशोरों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। हीरा चौक क्षेत्र निवासी 26 साल का युवक और 48 साल का व्यक्ति संक्रमित मिला है। सुभाष चौक निवासी दंपति समेतचार लोगों की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। संक्रमितों की उम्र 29, 31, 65 और 68 साल है। एमसी कॉलोनी निवासी 19 साल का युवक भी संक्रमित मिला है। अचीना गांव निवासी 42 साल के व्यक्ति और अखत्यारपुरा निवासी 27 सासल के युवक की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
विभाग अब तक ले चुका 23484 लोगों के सैंपल
डिप्टी सीएमओ ने बताया कि रविवार शाम तक जिले से कोरोना टेस्ट के लिए 23484 लोगों के सैंपल लिए गए हैं जिनमें से 22843 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। 216 सैंपलों की रिपोर्ट अभी लंबित है। 21 लोग आइसोलेशन वार्ड में और छह लोग क्वारंटीन सेंटर में भर्ती हैं।
सोमवार को 16 कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं जबकि 15 संक्रमितों को डिस्चार्ज किया गया है। जिले में अब सैंपल लेने की प्रक्रिया हमने तेज कर दी है।
- सुदर्शन पंवार, सीएमओ