फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Haryana soldier martyred in Punjab, Dadri's Manoj was posted as a Grenadier mechanic

हरियाणा का जवान पंजाब में शहीद: ग्रनेडियर मैकेनिक पद पर थे तैनात मनोज, पिता का करीब 7 साल हो पहले चुका निधन

Thu, 15 May 2025 01:25 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 15 May 2025 01:25 PM IST
सार

शहीद मनोज गांव समसपुर के निवासी हैं। वर्ष 2011 में सेना में भर्ती हुए थे। फिलहाल उनकी तैनाती पंजाब के कपूरथला में थी और वहीं पर अपनी सेवा देते समय गोली लगने से शहीद हो गए।

विज्ञापन
Haryana soldier martyred in Punjab, Dadri's Manoj was posted as a Grenadier mechanic
मनोज फोगाट - फोटो : संवाद

विस्तार

चरखी-दादरी के समसपुर गांव के 34 साल के मनोज फोगाट पंजाब में शहीद हो गए। मनोज भारतीय सेना में कपुरथला में ग्रनेडियर मैकेनिक के पद पर तैनात थे। उनके बलिदान की खबर से समसपुर गांव और पूरे जिले में शोक की लहर दौड़ गई है।

विज्ञापन


मनोज फोगाट का परिवार पहले भी दुखों से गुजर चुका है। करीब सात साल पहले उनके पिता का हार्ट अटैक से निधन हो गया था। उनकी शहादत की खबर सुनकर गांव के लोग उनके घर पर एकत्र हो रहे हैं और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त कर रहे हैं। जिला प्रशासन और सेना के अधिकारियों ने उनकी अंतिम यात्रा और सैन्य सम्मान की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
विज्ञापन




बता दें कि शहीद मनोज गांव समसपुर के निवासी हैं।  वर्ष 2011 में सेना में भर्ती हुए थे। फिलहाल उनकी तैनाती पंजाब के कपूरथला में थी और वहीं पर अपनी सेवा देते समय गोली लगने से शहीद हो गए। मनोज ने जिला के गांव कान्हड़ा में अपने मामा के घर रहकर पढ़ाई पूरी की थी और फिर उनकी मेहनत के बलबूते सेना में चयन हो गया। अब कपूरथला ग्रेनेडियर मैकेनिक पद पर तैनात था। जहां गोली लगने से उसके शहीद होने की सूचना मिली है। फिलहाल उनका पार्थिव शरीर कपूरथला आर्मी अस्पताल में है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed