फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Haryana Government, Instructions to implement Grape-3 restrictions, orders given to DC officers

Haryana Government: सख्ती से लागू होंगी ग्रैप-3 की पाबंदियां, डीसी ने अधिकारियों को दिए आदेश

Sun, 17 Nov 2024 09:48 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sun, 17 Nov 2024 09:48 AM IST
सार

दादरी उपायुक्त ने कहा केंद्रीय वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) की ओर से एनसीआर में आने वाले जिलों में बढ़ते प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। विभागों को जिला प्रशासन की ओर से जो भी जिम्मेदारी सौंपी गई है।

विज्ञापन
Haryana Government, Instructions to implement Grape-3 restrictions, orders given to DC officers
प्रदूषण नियंत्रण के लिए चरखी दादरी में अधिकारियों के साथ बैठक करते उपायुक्त मुनीश शर्मा। - फोटो : संवाद

विस्तार

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में लागू ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रैप) तीन के तहत जिला प्रशासन ने प्रदूषण का स्तर कम करने के लिए सख्त रवैया अपनाया है। उपायुक्त मुनीश शर्मा ने शनिवार को अधिकारियों के साथ बैठक की और ग्रैप-3 की पाबंदियों को जिले में सख्ती से लागू कराने के आदेश दिए। उन्होंने बैठक में राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की हिदायतों के संदर्भ में संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। इस दौरान उन्होंने ग्रैप चार के लागू होने की संभावना पर चर्चा कर अधिकारियों को एहतियात बरतने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण के स्तर के मद्देनजर संबंधित विभाग सभी हिदायतों का गंभीरता से पालन करवाना सुनिश्चित करें।

विज्ञापन


उपायुक्त ने आदेश दिए कि शहर की सभी मुख्य सड़कों के किनारे पेड़-पौधों पर नियमित रूप से पानी का छिड़काव करवाया जाए। ताकि, इन पर धूल न जमने पाए। ज्यादा धूल वाले स्थानों की पहचान कर वहां एंटी स्माॅग गन तैनात की जाए। इसी तरह जिले में दस साल से पुराने डीजल वाहन और 15 साल से पुराने पेट्रोल वाहनों पर कार्रवाई कर उन्हें जब्त किया जाए। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से कहा कि वे यह सुनिश्चित करें कि शहर के सभी प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक सामान्य तरीके से चले।
विज्ञापन


प्रदूषण नियंत्रण में कोताही नहीं होगी बर्दाश्त
उपायुक्त ने कहा केंद्रीय वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) की ओर से एनसीआर में आने वाले जिलों में बढ़ते प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। विभागों को जिला प्रशासन की ओर से जो भी जिम्मेदारी सौंपी गई है, उनका सख्ती से पालन सुनिश्चित कराना होगा। उन्होंने कहा कि प्रदूषण नियंत्रण के मामले में किसी भी प्रकार की कोताही बिल्कुल सहन नहीं की जाएगी। संबंधित विभागाध्यक्ष नोडल अधिकारी की नियुक्ति कर नियमित रूप से एटीआर भिजवाना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन गतिविधियों पर रहेगी रोक
ग्रैप का तीसरा चरण लागू होने के बाद जिले में निर्माण एवं तोड़-फोड़ से संबंधित सभी प्रकार की गतिविधियों पर पाबंदी रहेगी। बोरिंग और ड्रिलिंग कार्यों सहित खोदाई और भराई के लिए मिट्टी का काम, ओपन ट्रेंच सिस्टम से सीवर लाइन, पानी की लाइन, ड्रेनेज और इलेक्ट्रिक केबलिंग आदि बिछाना, ईंट व चिनाई के कार्य, पेंटिंग, पॉलिशिंग और वार्निशिंग आदि कार्याें पर रोक रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed