फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Haryana: Body of woman missing from Seria village of Jhajjar found in Loharu canal of Dadri

Haryana: झज्जर के सेरिया गांव से लापता महिला का दादरी की लोहारू नहर में मिला शव

Tue, 20 Aug 2024 09:27 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 20 Aug 2024 09:27 PM IST
सार

सूचना मिलने के बाद बेरी थाना पुलिस दादरी पहुंची। इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई कर सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया गया है। 

विज्ञापन
Haryana: Body of woman missing from Seria village of Jhajjar found in Loharu canal of Dadri
Dead body demo - फोटो : istock

विस्तार

झज्जर जिले के सेरिया गांव की रहने वाली महिला का शव मंगलवार को दादरी के घिकाड़ा पंप हाउस के समीप लोहारू कैनाल में मिला है। दादरी सदर थाना पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकलवाया और बेरी थाना पुलिस को सूचित किया। इसके बाद वहां से पुलिस टीम दादरी पहुंची और शाम को मृतका का पोस्टमार्टम करवाया।

विज्ञापन


बेरी थाने में तैनात एवं जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल रविंद्र ने बताया कि विजय देवी (68) मानसिक रूप से परेशान थी। सोमवार सुबह करीब 10 बजे वह घर से निकली थी। दोपहर बाद तक घर नहीं लौटी। उसके बेटे ने उसकी गुमशुदगी का केस दर्ज करवाया था।
विज्ञापन


जांच अधिकारी ने बताया कि मंगलवार दोपहर दादरी सदर थाना पुलिस से सूचना मिली कि विजय देवी का शव दादरी की लोहारू नहर में घिकाड़ा पंप हाउस पर मिला है। इसके बाद बेरी थाने से पुलिस टीम दादरी पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच अधिकारी ने बताया कि विजय देवी के बेटे अजय के बयान पर इत्तफाकिया मौत संबंधी कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed