फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Ground water level came up

Charkhi Dadri News: भू-जल स्तर आया ऊपर, घिकाड़ा जलघर का अपग्रेड कार्य ठप

Sat, 24 Aug 2024 05:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 24 Aug 2024 05:31 AM IST
विज्ञापन
Ground water level came up
चरखी दादरी। शहर में पेयजल आपूर्ति के लिए गांव घिकाड़ा स्थित जलघर अपग्रेड करने का कार्य चव्वा यानी जलस्तर ऊपर आने की वजह से इस समय बंद पड़ा है। अब मानसून सीजन के बाद ही इस पर काम शुरू हो सकेगा। विभाग ने यहां टैंक निर्माण के लिए खोदाई का कार्य किया तो चव्वे की समस्या बन गई। इसके चलते एजेंसी को काम रोकना पड़ा।
विज्ञापन

बता दें कि यहां 200 एमएलडी क्षमता के दो बड़े टैंक बनने हैं। जलघर अपग्रेड होने से इसके जरिये शहर के 35 प्रतिशत क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति होनी है। शहर में एक दशक से पेयजल की समस्या बनी हुई है। इसका इस परियोजना पर काम पूरा होने के बाद समाधान हो जाएगा। फिलहाल टैंकों की भंडारण क्षमता कम है। इसके चलते शहर में एक दिन छोड़कर पेयजल आपूर्ति होती है। वहीं, नहरों में पानी 24 दिन में छोड़ा जाता है। उससे पहले ही टैंक खाली हो जाते हैं। शहर की आबादी बढ़ने के साथ पानी की आपूर्ति में विस्तार नहीं किया गया है।
विज्ञापन

अब चार माह पहले विभाग ने 115 करोड़ के पेयजल प्रोजेक्ट पर काम शुरू किया है। यह अब गति नहीं पकड़ पा रहा है। शहर से सटते गांव घिकाड़ा जलघर के अपग्रेड का कार्य इस समय बंद पड़ा है। विभाग की ओर से यहां टैंक निर्माण के लिए खोदाई का काम किया गया है। खोदाई के बाद चव्वे यानी जलस्तर ऊपर आने की वजह से रुकावट आ गई। इससे काम बंद करना पड़ा है। अब मानसून का मौसम खत्म होने के बाद ही यह काम शुरू हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


- जलघर से पहले बूस्टिंग स्टेशन और फिर घरों में पहुंचेगा पानी
घिकाड़ा जलघर का पानी भिवानी रोड पर दमकल कार्यालय के समीप व मेजबान पर प्रस्तावित बूस्टिंग स्टेशनों के जरिए शहर में आपूर्ति होगी। इससे शहर में लोहारू रोड पर दोनों ओर बसीं कॉलोनियों में पेयजल की आपूर्ति की जानी है। दमकल कार्यालय के समीप बूस्टिंग निर्माण का कार्य 40 प्रतिशत ही पूरा हुआ है। घिकाड़ा जलघर से इन बूस्टिंग तक मेन लाइन बिछाई जाएंगी। इस मेन लाइन में लोग घरेलू कनेक्शन नहीं कर सकेंगे।





भूमिगत जलस्तर ऊपर होने की वजह से घिकाड़ा जलघर निर्माण का कार्य फिलहाल रुका हुआ है। जैसे ही स्थिति सामान्य हो जाएगी, काम शुरू हो जाएगा। यह जलघर अपग्रेड होने के बाद 35 प्रतिशत क्षेत्र में पेयजल की आपूर्ति हो सकेगी। विभाग इस प्रोजेक्ट को जल्द ही पूरा करेगा। -धीरेंद्र सांगवान, कनिष्ठ अभियंता, जनस्वास्थ्य विभाग, चरखी दादरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed