फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   grass cutting of canals incomplete

Charkhi Dadri News: 20 नहरों और माइनरों का मनरेगा के तहत सफाई कार्य अधूरा

Sat, 13 Jul 2024 05:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 13 Jul 2024 05:04 AM IST
विज्ञापन
grass cutting of canals incomplete
अमर उजाला खास खबर:
विज्ञापन



50 नहरों और माइनरों में मनरेगा के तहत होनी है घास कटाई व गाद निकासी
अधिकारी ने कहा कि नहरों में पानी बंद होते ही कराई जाएगी सफाई
जगवीर शर्मा
चरखी दादरी। जिले में 50 में से 20 नहरों व माइनर में मनरेगा स्कीम के तहत घास कटाई व गाद निकासी का काम अधूरा है। यह काम मानसून सीजन से पहले पूरा होना था। लेकिन, 12 जुलाई तक भी यह कार्य पूरा नहीं हो पाया है। अधिकारियों का कहना है कि नहरों में पानी बंद होते ही बचा कार्य पूरा करा लिया जाएगा।
बता दें कि 50 कैनाल, डिस्ट्रीब्यूटरी, माइनर व सब माइनर की सफाई का कार्य मनरेगा शाखा को सौंपा गया है। कुछ दिन पहले यह काम शुरू हुआ। अब तक 50 से में 30 नहरों की ही सफाई की जा सकी है। 20 नहरों की घास कटाई का काम अधूरा है। यह काम मानसून सीजन से पहले ही पूरा करना था। ताकि, पानी की क्षमता पर भी अनुकूल प्रभाव पड़ सके।
विज्ञापन

जिला में प्रमुख नहरें लोहारू कैनाल व लोहारू फीडर हैं। ये नहरें दादरी व भिवानी दो जिलाें से गुजरती हैं। इनकी टेल लोहारू के समीप पड़ती है। उसके बाद राजस्थान की सीमा शुरू हो जाती है। नहरों में पानी की वजह से गाद और मिट्टी आदि का जमाव हो जाता है। पानी की वजह से अनावश्यक घास, झाड़ी व झूंडे उग जाते हैं। ये पानी के प्रवाह में बाधा बनते हैं। नहरों से ही जलघरों में पानी डाला जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

100 दिन श्रमिकों को मिल जाता है काम
मनरेगा शाखा की ओर समय-समय पर पंचायत, सिंचाई विभाग व अन्य विभागों को कार्यों की मांग भेजी जाती है। उसके आधार पर पंजीकृत श्रमिकों से ये कार्य पूरे कराए जाते हैं। इससे श्रमिकों को साल में 100 दिन काम भी मिल जाता है। सरकारी विभागों के छोटे स्तर के काम भी समय पर पूरे हो जाते हैं। अब शेष 20 नहरों की सफाई का काम मानसून सीजन खत्म होने के बाद ही पूरा हो सकेगा।

जिले में 7000 हैं पंजीकृत श्रमिक
दादरी जिले की बात करें तो मनरेगा कार्य के लिए 7000 श्रमिक पंजीकृत हैं। नहरों का सफाई कार्य मिलने से इनको काफी राहत मिलती है। मानसून के दौरान अन्य काम बंद रहते हैं। इसके चलते मनरेगा श्रमिकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।



वर्सन:
करीब 20 नहरों की घास कटाई का काम बाकी है। इस समय नहरों में पानी चल रहा है। पानी बंद होने पर यह काम भी पूरा कराया जाएगा। यह काम मनरेगा श्रमिकों से करवाया जाता है।

-नवीन शर्मा, मनरेगा शाखा



फोटो- 09
जिले की बधवाना नहर में ऊगी घास। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed