फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Garbage will be raised in 24 hours after putting photo on WhatsApp group

व्हाट्सएप ग्रुप पर फोटो डालने के बाद 24 घंटे में उठेगा कचरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Sep 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Garbage will be raised in 24 hours after putting photo on WhatsApp group
चरखी दादरी। शहर में सफाई व्यवस्था को बेहतर करने के लिए अब नगर परिषद तकनीक का सहारा लेगा। इसके तहत कचरा उठान न होने संबंधी समस्या के समाधान के लिए व्हाट्सएप ग्रुप बनाया गया है। इस ग्रुप से अब नगर पार्षदों और सामाजिक कार्यकर्ताओं को जोड़ा जाएगा, ताकि वो अधिकारियों के संज्ञान में समस्या लाने के लिए फोटो खींचकर डाल सकें। इस ग्रुप पर सूचना आने के 24 घंटे भीतर ही संबंधित जगह से कचरा उठान कराने का नगर परिषद अधिकारी दावा कर रहे हैं।
विज्ञापन

दरअसल शहर में सफाई व्यवस्था को बेहतर करने के लिए कई बिंदुओं पर काम करने की जरूरत है। इसके लिए संसाधनों की संख्या बढ़ाने के साथ तकनीक का सहारा लेना कारगर सिद्ध हो सकता है। इन पहलुओं को देखते हुए एक तरफ जहां संसाधनों की कमी दूर की जा रही है तो दूसरी ओर तकनीक का सहारा भी लिया जा रहा है।
विज्ञापन

चेयरमैन बक्शीराम सैनी ने बताया कि वार्डों की प्रमुख जगहों पर कचरा उठान की समस्या के लिए लोगों को नगर परिषद कार्यालय न आना पड़े, इसके लिए एक व्हाट्सएप ग्रुप बनवाया गया है। इस ग्रुप के सदस्यों का विस्तार करने के निर्देश दे दिए हैं। अब शहर की विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों समेत पार्षदों को इस ग्रुप से जोड़ा जाएगा। अगले सप्ताह सेे ग्रुप में डाली गई कचरा संबंधी समस्याओं का समाधान एक दिन के अंदर करने की कवायद शुरू कर दी जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि फिलहाल लोगों के पास कचरा उठान न होने की समस्या का समाधान कराने के लिए एप का भी विकल्प है। एप के अलावा अब नगर परिषद की ओर से व्हाट्सएप ग्रुप सुविधा भी शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आमजन के लिए हेल्प लाइन नंबर होगा जारी
सामाजिक कार्यकर्ताओं और नगर पार्षदों के लिए एक तरफ व्हाट्सएप ग्रुप बनाया गया है तो दूसरी ओर आमजन के लिए नगर परिषद की ओर से जल्द ही हेल्प लाइन नंबर जारी किया जाएगा। इस नंबर पर प्रतिदिन आने वाली सफाई से संबंधित समस्याओं की मॉनीटरिंग अधिकारी भी करेंगे।
हाथ रेहड़ी के साथ खरीदी जाएंगी तीन पहिया रिक्शा
संसाधनों की कमी को दूर करने के लिए हाल ही में नगर परिषद ने तीन पहिया रिक्शा और हाथ रेहड़ी खरीदने की योजना तैयार की है। इसके लिए करीब 60 हाथ रेहड़ी और 20 तीन पहिया रिक्शा खरीदी जाएंगी। फिलहाल हाथ रेहड़ी और तीन पहिया रिक्शा की कमी के चलते तंग गलियों से कचरे का उठान नहीं हो पा रहा है।

सफाई व्यवस्था में सुधार के लिए व्हाट्सएप ग्रुप बना दिया गया है। अधिकारियों को नगर पार्षदों और सामाजिक कार्यकर्ताओं को इस ग्रुप से जोड़ने के निर्देश दे दिए हैं। जल्द ही आमजन के लिए हेल्प लाइन नंबर भी जारी कर दिया जाएगा।
बक्शीराम सैनी, चेयरमैन, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed