फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Garbage is not removed on Sundays in Dadri city

Charkhi Dadri News: दादरी शहर में रविवार को नहीं हटाते कूड़ा, सफाई व्यवस्था प्रभावित

Wed, 18 Sep 2024 06:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 18 Sep 2024 06:54 AM IST
विज्ञापन
Garbage is not removed on Sundays in Dadri city
चरखी दादरी। शहर में कचरा उठान के लिए अनुबंधित संस्था रविवार को कचरा उठान की व्यवस्था नहीं कर सकी है। इस कारण रविवार को सफाई व्यवस्था प्रभावित रहती है। उस दिन शहरवासी परेशानी झेलते हैं। तत्कालीन जिला नगर आयुक्त के आदेश देने के बाद भी रविवार को कचरा उठान कार्य शुरू नहीं हो सका।
विज्ञापन

शहर के अस्थायी कचरा संग्रहण केंद्रों और करीब 30,000 घरों से एजेंसी के कर्मचारी कचरे का उठाते हैं। नगर परिषद के करीब 200 कर्मचारी गलियों और सड़कों पर झाडू लगाते हैं। पार्षदों के मुताबिक एजेंसी के पास कर्मचारियों की कमी है। इस कारण रविवार को शहर से कचरे का उठान नहीं किया जाता।
विज्ञापन

कई पार्षद एजेंसी के माध्यम से कचरा उठान करवाने से खफा हैं। वह कई बार यह निविदा रद्द करने की मांग उठा चुके हैं। पार्षदों का तर्क है कि एजेंसी को कचरा उठान की कमान देने के बाद व्यवस्था खराब हुई है। पार्षद इस निविदा में भ्रष्टाचार का आरोप भी लगा चुके हैं। उनका सबसे बड़ा मुद्दा रविवार को कचरा का उठान न होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- सदन से कष्ट निवारण समिति की बैठक तक में उठा मुद्दा
एजेंसी के माध्यम से उठान करवाने पर 10 से अधिक पार्षद कई बार आपत्ति दर्ज करवा चुके हैं। उन्होंने यह मुद्दा नगर परिषद सदन से कष्ट निवारण समिति की बैठक तक में उठाया है। हालांकि उनकी मांग पूरी नहीं हो सकी।

- कर्मचारी ही खोल चुके एजेंसी के खिलाफ मोर्चा
कचरा उठान के लिए एजेंसी ने करीब 45 कर्मचारी रखे हैं। शुरुआत से ही एजेंसी के समय पर वेतनमान न देने पर पांच बार ये कर्मचारी हड़ताल कर चुके हैं। हर बार हड़ताल के बाद ही इनका वेतन जारी होता है।


- पार्षद बोले: नगर परिषद के कर्मचारी ही उठाएं कचरा
पार्षद रचना देवी, मुनेश दहिया, जयसिंह लांबा, अजय सांगवान, मनोज वर्मा और सुधीर स्वामी आदि का कहना है कि रविवार को कचरा उठान न होना बड़ी समस्या है। अधिकारियों को इसका समाधान करना चाहिए। उनका कहना है कि शहर की सफाई व्यवस्था में सुधार के लिए नगर परिषद कर्मचारियों को ही कचरा उठान का जिम्मा सौंपा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed