फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Ganesh festival concludes with idol immersion

Charkhi Dadri News: प्रतिमा विसर्जन के साथ गणेश महोत्सव का समापन

Thu, 19 Sep 2024 07:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 19 Sep 2024 07:46 AM IST
विज्ञापन
Ganesh festival concludes with idol immersion
गांधीनगर में भगवान गणेश की प्रतिमा के साथ श्रद्धालु। 
चरखी दादरी। गांधीनगर स्थित चेतनराम सत्संग भवन में श्री गणेश महोत्सव मंडल की ओर से आयोजित धार्मिक गतिविधियों का समापन किया गया। अंतिम दिन श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा को विदाई दी और नहर में प्रतिमा का विसर्जन किया।
विज्ञापन

इससे पहले शहर में शोभा यात्रा निकाली गई जिसमें श्रद्धालु ढोल की थाप पर नाचे। महोत्सव की अध्यक्षता प्रधान बजरंगलाल ने की। कार्यक्रम में उपप्रधान अशोक, महेश गर्ग, ललित शर्मा, अमर, मुनीम बंसल, प्रवीण बंसल, प्रियांशु बंसल, राहुल कोच व नवीन बंसल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


महाराज अग्रसेन जयंती पर चार दिवसीय आयोजन 30 से
चरखी दादरी। अग्रवाल सभा की ओर से महाराज अग्रसेन की जयंती पर चार दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसका शुभारंभ 30 सितंबर को और समापन तीन अक्तूबर को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विनोद गर्ग ने बताया कि 30 सितंबर को अग्रवाल सेवा संघ की ओर से गीता भवन अग्रवाल धर्मार्थ चिकित्सालय में निशुल्क चिकित्सा कैंप लगाकर किया जाएगा। एक अक्तूबर को रामा सेवा दल रेलवे स्टेशन पर प्रसाद वितरण करेगा और उसी दिन सांयकाल स्थानीय अग्रवाल भवन शहर में अग्र महिला मंडल की ओर से परिवार मिलन का आयोजन किया जाएगा। 2 अक्तूबर को गोशाला में सवामनी लगाई जाएगी और वैश्य कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय प्रांगण में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा। 3 अक्तूबर को वैश्य वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के मुख्य द्वार पर महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed