फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Friends made more than 30 blows from the waist down in both legs of Vikas

कहासुनी दोस्ती पर भारी, दोस्तों ने विकास के दोनों पैरों में कमर से नीचे किए 30 से अधिक वार

Tue, 11 May 2021 12:13 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 11 May 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
Friends made more than 30 blows from the waist down in both legs of Vikas
चरखी दादरी। जलघर परिसर में विकास के हत्या करने वाले कोई ओर नहीं बल्कि उसके दोस्त ही थे। विकास और उनमें करीब आठ साल से गहरी दोस्ती थी, लेकिन आठ माह पहले इनमें किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद विकास के दोस्त उससे रंजिश रखने लगे। इसी रंजिश में दोस्तों ने रविवार रात विकास को मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन

जलघर परिसर में रविवार रात हुई चंपापुरी निवासी विकास की हत्या के तीन आरोपियों को मृतक के बड़े भाई रवि ने पहचान लिया। छोटे भाई पर हुए हमले कि सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे रवि की पीठ में भी हमलावरों ने चाकू से हमला कर दिया, जिसमें वह घायल हो गया। रवि ने बताया कि उस पर चाकू से हमला करते ही आरोपी वहां से फरार हो गए।
विज्ञापन

मृतक विकास के भाई रवि ने बताया कि जिन युवकों ने उसके भाई की हत्या की है वे आठ सालों से उसके भाई के गहरे दोस्त थे। करीब आठ माह पहले उनमें किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसके बाद से ही चंपापुरी निवासी आरोपी अजय उसके भाई से रंजिश रखने लगा था। रवि ने बताया कि उसका भाई विकास पुरानी बातों को भूला चुका था और उसे कतई एहसास नहीं था कि उसके दोस्त ही पुरानी कहासुनी को लेकर उसे मौत के घाट उतार देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रवि ने बताया कि विकास शाम को खाना खाने के बाद टहलने के लिए जलघर में आया था और उसी दौरान आरोपी वहां पहुंच गए। रवि ने बताया कि उनके किसी परिचित ने विकास पर चाकुओं से हमला होता देख लिया और उसने तत्काल उनके घर पहुंचकर सूचना दी। रवि ने बताया कि जब वह छोटे भाई सुखबीर के साथ वहां पहुंचा तो आरोपी उसके भाई विकास पर चाकुओं से हमला कर रहे थे। उसने बीच में घुसकर बचाव का प्रयास किया तो हमलावरों ने उसकी कमर में भी चाकू से वार कर दिया। इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। हमलावरों ने विकास के शरीर पर कमर के नीचे ही वार किए गए। उसके दोनों पैरों पर करीब 30 से अधिक वार किए गए। इसके कारण उसका काफी खून बह गया और हिसार अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। हत्या को रात करीब साढ़े आठ बजे अंजाम दिया गया।

पिछले साल छोड़ दी थी पढ़ाई
मृतक विकास अविवाहित था। उसने पिछले साल लॉकडाउन लगने के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी। मृतक के भाई रवि ने बताया कि उसका भाई जनता कॉलेज में बीए द्वितीय वर्ष की छात्र था, लेकिन 2020 में लॉकडाउन लगने के बाद उसने पढ़ाई छोड़ दी थी।
पोस्टमार्टम के बाद हमने शव परिजनों को सौंप दिया है। मृतक के पैरों पर कई वार किए गए हैं। जल्द ही पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी।
अनिल कुमार, एसआई, सिटी पुलिस थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed