फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   free bus for women

Charkhi Dadri News: आज दोपहर 12 बजे से निशुल्क बस यात्रा का लाभ उठा सकेंगी महिलाएं

Sun, 18 Aug 2024 05:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 18 Aug 2024 05:01 AM IST
विज्ञापन
free bus for women
दादरी रोडवेज डिपो अधिकारियों ने कर्मचारियों की छुट्टी की रद्द, रोडवेज के अलावा समिति की बसों में भी निशुल्क यात्रा कर सकेंगी महिलाएं
विज्ञापन

दादरी बस स्टैंड से 185 बसों का किया जाएगा संचालन
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। रक्षाबंधन पर्व पर बहनों को भाइयों तक पहुंचाने के लिए परिवहन विभाग ने अपनी सभी तैयारियां पूरी ली हैं। विभाग ने सभी बसों के चालकों और परिचालकों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। रविवार दोपहर 12 बजे के बाद महिलाएं निशुल्क बस यात्रा का लाभ ले सकेंगी। इतना ही नहीं, 15 साल तक का बच्चे का भी टिकट नहीं लगेगा। रोडवेज के साथ ही समिति की बसों में भी महिलाओं को निशुल्क यात्रा का लाभ मिलेगा। पिछले रक्षाबंधन पर्व पर करीब 40 हजार महिलाओं ने निशुल्क बस यात्रा का लाभ उठाया था।
रक्षाबंधन पर्व के दौरान बस स्टैंड परिसर में उमड़ने वाली भीड़ के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहेगी। यहां अतिरिक्त जवानों की तैनाती के लिए दादरी डिपो के अधिकारियों ने दादरी एसपी को पत्र लिख दिया है। रोडवेज अधिकारियों की मानें तो 18 अगस्त दोपहर 12 बजे से नौ अगस्त की रात 12 बजे तक महिलाएं निशुल्क बस सेवा का लाभ उठा सकती हैं।
विज्ञापन

वहीं, महिलाओं और अन्य यात्रियों को गंतव्य स्थानों पर पहुंचाने के लिए परिवहन विभाग की 122 रोडवेज बसों और अलग-अलग समिति की 63 बसें चलाई जाएंगी। वहीं, अगर कोई परिवहन समिति की बस का परिचालक महिलाओं या 15 साल तक के बच्चे का टिकट लेने के लिए बाध्य करता है तो उसके खिलाफ आरटीए की ओर से कार्रवाई की जाएगी। सहसचिव ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए है। वहीं, पर्व के दौरान कोई चालक या परिचालक महिला यात्रियों से यात्रा के एवज में पैसे लेते पाया गया तो उसके खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- राजस्व पर पड़ेगा असर
आम दिनों में जहां रोडवेज डिपो को प्रतिदिन लगभग 11,50,000 का राजस्व प्राप्त होता है। रक्षाबंधन पर्व पर महिलाओं व 15 साल के बच्चे को निशुल्क यात्रा करवाने का असर डिपो के राजस्व पर जरूर पड़ेगा। हालांकि, अधिकारियों का कहना है कि राजस्व के नुकसान के बजाय महिलाओं को समय पर गंतव्य तक पहुंचाना विभाग की प्राथमिकता है।

- झपटमारों व जेबकतरों पर रहेगी नजर
बस स्टैंड परिसर में रक्षाबंधन पर्व पर यात्रियों की संख्या 30 हजार से बढ़कर 50 हजार तक पहुंचने की उम्मीद है। इसके मद्देनजर यहां आपराधिक वारदात होने का भी भय है। इसके मद्देनजर परिवहन विभाग ने पुलिस विभाग से यहां अतिरिक्त जवान तैनात करने की मांग की है, जो झपटमारों व जेबकतरों पर नजर रख सकें। अमूमन भीड़ बढ़ने पर बस स्टैंड परिसर में झपटमारी या चोरी जैसी वारदात होती हैं।


वर्सन:
रक्षाबंधन पर्व को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। रोडवेज विभाग के कर्मचारी महिला यात्रियों को सीट भी दिलवाएंगे। वहीं, हर बूथ पर समय अनुसार ही बसों का संचालन किया जाएगा। इसके लिए विशेष टीमें बनाकर परिसर में तैनात की जाएंगी।
-नवीन शर्मा, महाप्रबंधक, दादरी परिवहन डिपो
फोटो: 24
बस स्टैंड परिसर में बूथों पर खड़ीं बसें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed