{"_id":"684b2d34c0d122f12f0443e4","slug":"fraud-man-arrested-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-138678-2025-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: नाैकरी के लिए 30 लाख ऐंठने का आरोपी काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: नाैकरी के लिए 30 लाख ऐंठने का आरोपी काबू
Fri, 13 Jun 2025 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Fri, 13 Jun 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में रुपये ऐंठने का आरोपी रमेश। स्रोत: विभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी/बौंदकलां। 4 युवाओं को नौकरी लगवाने के नाम पर करीब 30 लाख रुपये ऐंठने के आरोपी यूपी के जिला सुल्तानपुर के राखीपुर के रहने वाले रमेश सिंह पुलिस ने गिरफ्तार वीरवार को गिरफ्तार किया है। रुपयों की बरामदगी के लिए कोर्ट के रिमांड मंजूर करने पर पुलिस ने उससे पूछताछ शुरू कर दी है।
पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार ने बताया कि 17 सितंबर 2024 को बौंदकलां थाना पुलिस को रुपये ऐंठने की शिकायत मिली थी। शिकायतकर्ता अचीना निवासी सुभाष ने बताया था कि गांव निवासी दीपक शर्मा ने उसकी मुलाकात यूपी के सुल्तानपुर जिले के राखीपुर निवासी रमेश से कराई थी। रमेश ने उसे बताया था कि उसने बच्चों को कोचिंग देने के लिए एकेडमी खोल रखी है। कोचिंग के बाद फार्म भरवाकर उनको नौकरी दिलवाता है।
इसके बाद सुभाष ने अपने भांजे यामिन और गांव के तीन अन्य युवाओं की नौकरी लगवाने के लिए रमेश से बातचीत की। रमेश ने उन सबको धोखे में डाल कर लखनऊ में पांच महीने तक रखा। उनके घर वालों के पास फोन करके पैसे मंगवाता रहा।
विज्ञापन
युवाओं के घरवाले सुभाष को पैसे भेजते रहे और सुभाष राशि को रमेश के खाते में ट्रांसफर करता रहा। इस प्रकार रमेश के खाते में करीब 30 लाख रुपये डाल दिए। इसके बाद रमेश ने उम्र अधिक होने की बात कहकर शिकायतकर्ता के भांजे को नौकरी दिलाने से इन्कार कर दिया। जबकि अन्य के फर्जी ज्वाइनिंग लेटर भेज दिए।