फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Four mm of rain fell on the second day, the temperature dropped by 3.1 degrees

दूसरे दिन हुई चार एमएम बारिश, 3.1 डिग्री गिरा तापमान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jul 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Four mm of rain fell on the second day, the temperature dropped by 3.1 degrees
चरखी दादरी। जिले में बारिश का सिलसिला लगातार जारी रहा। बुधवार रात दस से सुबह दस बजे तक करीब चार एमएम बारिश दर्ज की गई। इससे मौसम खुशगवार बना रहा। बारिश के चलते लगातार मौसम में ठंडक रहने से बुधवार के मुकाबले अधिकतम तापमान 3.1 डिग्री गिरा है। वहीं, न्यूनतम तापमान में भी 2.6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। दूसरे दिन भी बारिश होने से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। हालांकि वार्डों की अंदरुनी गलियों और सड़कों पर बनी जलभराव की स्थिति लोगों की परेशानियां बढ़ा रही हैं।
विज्ञापन

बुधवार के मुकाबले वीरवार को क्षेत्र में हल्की बारिश हुई। बारिश से जलभराव होने पर लोगों को परेशानी हो रही है। विभाग ने शहर के मेन बाजारों से तो पानी की निकासी करवा दी लेकिन वार्डो में हालात खराब बने हुए हैं। गलियों में सीवर बैक मार रहे हैं पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। इससे लोगों में रोष बना हुआ है।
विज्ञापन

बुधवार के बाद वीरवार सुबह क्षेत्र के कई भागों में हल्की बारिश हुई। बारिश से गर्मी से काफी राहत मिली है। बारिश के पानी की निकासी का स्थायी प्रबंध नहीं होने की वजह से शहर में ज्यादा दिक्कत बन रही है। शहर की बाहरी कॉलोनियों में सीवर बैक मा रहे हैं जिससे पानी गलियों में भरा हुआ है। मेन बाजारों से तो पंप व मोटर लगाकर पानी का उठान कर दिया जाता है लेकिन वार्डों से पानी निकासी नहीं हो पा रही है। गलियों में पानी भरने से लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। छात्रों को स्कूल जाने में परेशानी झेलनी पड़ रही है। लोगों का कहना है कि अभी तो कम मात्रा में ही बारिश हुई है अगर भारी बारिश हो गई तो शहर के हालात खराब हो सकते हैं। दूसरी ओर बारिश फसलों के लिए फायदेमंद हैं और इससे हरे चारा की फसल का पकाव जल्द होगा जबकमि पैदावार भी बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- 30.7 डिग्री रहा अधिकतम तापमान
बुधवार की अगर बात करें तो जिले का अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री दर्ज किया गया था जबकि न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री था। अब अगर वीरवार की स्थिति देखें तो अधिकतम तापमान 30.7 और न्यूनतम 23.7 डिग्री रहा।

- महज 29 एक्यूआई रहा प्रदूषण का अधिकतम स्तर
पिछले दो दिनों से बारिश होने से एकतरफ जहां गर्मी से राहत मिली है तो दूसरी ओर जिले की हवा की गुणवत्ता भी काफी सुधरी है। वीरवार के प्रदूषण का स्तर देखें तो जिले में अधिकतम 29 एक्यूआई रहा। खनन क्षेत्र वाले जिले में प्रदूषण का स्तर बारिश के चलते इतना नीचे जाना आश्चर्य से कम नहीं है। प्रदूषण का न्यूनतम स्तर 7 एक्यूआई रहा और हवा की स्थिति अच्छी रही।
फोटो 27। जिले में वीरवार को सुधरी प्रदूषण की स्थिति को दर्शाती टेबल। संवाद
फोटो 28। सीवर व्यवस्था ठप होने और लगातार दूसरे दिन भी बारिश होने से गली में भरा पानी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed