फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Four killed, three injured in fog-related incidents

चरखी दादरी: कोहरे और रफ्तार से हुए चार हादसे, दो लोगों की मौत, तीन घायल

Sat, 18 Feb 2023 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 18 Feb 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
Four killed, three injured in fog-related incidents
रावलधी-भिवानी लिंकमार्ग पर हुए हादसे में क्षतिग्रस्त बाइक और डंपर।
चरखी दादरी। जिले में रफ्तार और कोहरे के कारण चार सड़क हादसे हुए। इनमें एक युवक समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। दो घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक रेफर कर दिया गया। संबंधित थाना क्षेत्र पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम सिविल अस्पताल में करवाया और घायलों के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है। वहीं, दादरी-दिल्ली मुख्यमार्ग पर छह वाहन टकरा गए और इनमें एक स्कूल बस भी शामिल है। गनीमत रही कि इस मार्ग पर हुए हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन

जानिये... जिले में कहां-कहां हुए हादसे
हादसा : 1- तीन दोस्तों की बाइक टकराई ट्रॉली से, एक की मौत
भागवी निवासी तीन दोस्तों की बाइक शुक्रवार देर शाम कालियावास मोड़ के समीप एक ट्रॉली से टकरा गई। हादसे में लोकेश (20) की मौत हो गई जबकि उसके दोनों दोस्त अरविंद (19) और राहुल (21) घायल हो गए। अरविंद को प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक पीजीआई रेफर किया गया। तीनों दोस्त दादरी स्थित एक लाइब्रेरी से पढ़ाई कर बाइक पर सवार होकर अपने गांव लौट रहे थे। पुलिस ने शनिवार सुबह मृतक लोकेश के शव का पोस्टमार्टम सिविल अस्पताल में करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

हादसा: 2- खराब ट्रॉला बना छह वाहनों के टकराने का कारण
दादरी-दिल्ली मुख्यमार्ग पर इमलोटा और मोरवाला के बीच सड़क पर खराब खड़े ट्रॉले के चलते एक के बाद एक कर छह वाहन टकरा गए। दरअसल, यह ट्रॉला शुक्रवार शाम से खराब खड़ा था। चालक ने पार्किंग लाइट तक नहीं जला रखी थी। इसके कारण पहले एक अल्टो इसे टकरा गई। र इसके बाद यहां स्कूल बस और एक अन्य ट्रॉला टकरा गया। इसके बाद दो ट्रॉले और टकरा गए। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। हालांकि हादसे में दो वाहनों बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। मौके पर इमलोटा चौकी पुलिस टीम दो घंटे तक मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसा:3- नाइट ड्यूटी कर लौट रहे एसपीओ की बाइक को डंपर ने मारी टक्कर
रावलधी-भिवानी लिंकमार्ग पर सेहलंगा निवासी एसपीओ राजेश की बाइक को एक तेज रफ्तार डंपर ने शनिवार सुबह आठ बजे टक्कर मार दी। राजेश ईआरवी 155 पर तैनात है और शुक्रवार को नाइट ड्यूटी करने के बाद शनिवार सुबह अपने घर लौट रहा था। लिंक मार्ग आरओबी से नीचे उतरते ही वो डंपर की चपेट में आ गया। इसके बाद ईआरवी 156 ने मौके पर पहुंचकर घायल को संभाला और उपचार के लिए दादरी सिविल अस्पताल पहुंचाया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद घायल एसपीओ को रोहतक पीजीआई रेफर किया गया।

हादसा :4- तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत
जावा-बधवाना के बीच शुक्रवार रात जन स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी की बाइक को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में बधवाना निवासी अजय (51) की मौत हो गई। वो कौशल रोजगार निगम के तहत कार्यरत था। झोझूकलां थाना पुलिस ने मृतक के बेटे मनजीत के बयान पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। शनिवार सुबह शव का पोस्टमार्टम दादरी सिविल अस्पताल में करवाया गया। मृतक के दो बेटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed