फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Four accused arrested for withdrawing Rs 2.27 lakh from advocate's accounts

Charkhi Dadri News: अधिवक्ता के खातों से 2.27 लाख रुपये निकालने के चार आरोपी काबू

Fri, 28 Mar 2025 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 28 Mar 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Four accused arrested for withdrawing Rs 2.27 lakh from advocate's accounts
चरखी दादरी। शहर निवासी अधिवक्ता के गुम हुए मोबाइल के जरिये दो खातों से 2.27 लाख रुपये निकालने के चार और आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

उनकी पहचान हिसार के आदर्श नगर निवासी दीपक, सिरसा के कंगनपुर रोड निवासी गगन व कीर्ति नगर निवासी सुरेंद्र सिंह उर्फ विक्की और हिसार के खारिया निवासी संदीप के रूप में हुई है। आरोपियों को चार दिन के रिमांड पर लिया गया है।

पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार ने बताया कि साइबर पुलिस थाना पुलिस को शहर निवासी अधिवक्ता कुलदीप जोशी ने शिकायत दी थी। इसमें उन्होंने बताया था कि वह वकील हैं। 22 फरवरी की शाम को उनका फोन गुम हो गया था। 27 फरवरी तक फोन नहीं मिला तो पुराना सिम बंद करवाकर नया सिम निकलवा लिए। यह नंबर दो खातों से जुड़ा हुआ है। 9 मार्च को जब उन्होंने खाते की जांच की तो आईसीआईसी बैंक खाते से 24 फरवरी को 1 लाख और 26 को 13,300 रुपये निकाले हुए मिले। इसके बाद उन्हें संदेह हुआ तो उन्होंने दूसरे खाते की जांच की। इसमें से भी 24 फरवरी को 1 लाख और 26 को 13,700 रुपये निकले मिले। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed