फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Four accused arrested for blocking the road and attacking

Charkhi Dadri News: रास्ता रोककर हमला करने के चार आरोपी गिरफ्तार

Mon, 25 Aug 2025 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 25 Aug 2025 11:00 PM IST
विज्ञापन
Four accused arrested for blocking the road and attacking
चरखी दादरी। माईकलां निवासी युवक का रास्ता रोककर जानलेवा हमला करने के मामले में दादरी सीआईए ने चार आरोपियों को रविवार को गिरफ्तार किया है। आरोपी कादमा निवासी सत्यवान उर्फ सतू सुपारी, छपार जोगियान निवासी प्रदीप कुमार और घिकाड़ा निवासी विनित व आशीष को सोमवार अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया। पुलिस ने आरोपी सत्यवान से वारदात में प्रयुक्त गाड़ी भी बरामद की है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार ने बताया कि 31 जुलाई को बाढड़ा थाने में सूचना मिली कि माईकलां निवासी नरेंद्र झगडे में लगी चोटों के कारण दादरी नागरिक अस्पताल में भर्ती है। नरेंद्र ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि 31 जुलाई को शाम 6 बजे वो अपनी बाइक पर खेत से घर जा रहा था। रास्ते में पहाड़ के नजदीक एक सफेद रंग गाड़ी में सवार लोगों ने उसका रास्ता रोक लिया। इसके बाद 8-9 लोगों ने उस पर डंडों व लोहे की रॉड से हमला किया। आरोपियों ने पिस्तोल दिखाकर फोन भी छीन लिया था। पुलिस इस मामले में अब तक पांच आरोपियों को काबू कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed