फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   foundation of medical college will lay in 3 months

Charkhi Dadri News: तीन माह के अंदर रखी जाएगी मेडिकल कॉलेज की नींव, अगले 40 साल तक शहर में नहीं रहेगी सीवर-पेयजल समस्या

Sun, 10 Nov 2024 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 10 Nov 2024 02:03 AM IST
विज्ञापन
foundation of medical college will lay in 3 months
शनिवार को शहर में प्रेस वार्ता में अपनी बात रखते विधायक सुनील सांगवान। संवाद
- दादरी विधायक बनने के बाद सुनील सांगवान ने शनिवार को की प्रेसवार्ता, हलके के विकास को लेकर बताईं अपनी योजनाएं
विज्ञापन

- बाेले : सीवर और पेयजल समस्या के स्थायी समाधान के लिए मिलूंगा सीएम से, चंडीगढ़ के अफसरों को दादरी बुलाकर दिखाया जाएगा मौका
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। कार्यकाल को तीन माह होने से पहले दादरी मेडिकल कॉलेज की नींव रखवा दी जाएगी। सीवर और पेयजल समस्याओं के स्थायी समाधान के लिए मास्टर प्लान के तहत काम कराया जाएगा। इसके बाद अगले 40 साल तक शहरवासियों को इन समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा। विधायक बनने के बाद शनिवार को पहली बार प्रेसवार्ता करते हुए सुनील सांगवान ने यह दावा किया।
जेलर पद छोड़कर विधायक बने सुनील सांगवान ने कहा कि दादरी हलके की प्रत्येक समस्या से वाकिफ हूं। चुनावी घोषणापत्र में जो एजेंडे शामिल थे, उन सभी को पूरा किया जाएगा। प्राथमिकता सीवर और पानी की समस्या की रहेगी। उन्होंने कहा कि शनिवार सुबह भी जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें मास्टर प्लान पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि अब चंडीगढ़ जाकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मिलूंगा और मुख्यालय के अधिकारियों को दादरी बुलाकर मौका दिखाया जाएगा। उसके बाद मास्टर प्लान के तहत काम शुरू कराया जाएगा। प्रयास है कि सीवर व पेयजल सुधारीकरण कार्य अगले 40 साल की आबादी को जेहन में रखकर कराया जाए। ताकि, भविष्य में फिर दादरी शहरवासियों को ये समस्याएं न झेलनी पड़ें।
विज्ञापन
विज्ञापन


- मेरे पास 60 माह, चमका दूंगा हलका
जेल अधीक्षक से वीआरएस लेकर चुनाव लड़कर जीत हासिल करने वाले सुनील सांगवान ने कहा कि हलकावासियों को उम्मीदों को पूरा करने के लिए 60 माह का समय है। लेकिन, हलके के प्रति अभी से जिम्मेदारी निभाऊंगा। ज्यादातर समस्याएं संज्ञान में हैं। जो नहीं हैं, उन्हें जनता के बीच पहुंचकर जानने का प्रयास करूंगा। 60 माह के कार्यकाल में दादरी हलके काे चमका दूंगा।

- विधायक सुनील सांगवान ने सवालों के यूं दिए जवाब
सीसीआई के लिए प्रयास के बारे में कहा कि 15 नवंबर से लोकसभा सत्र शुरू हो रहा है। इस मसले पर वहां जाकर केंद्रीय मंत्रियों से मिलूंगा। प्रयास रहेगा कि इस जमीन का उपयोग जनहित में जल्द से जल्द किया जाए।
दादरी हलके की समस्याओं के समाधान के बारे में उन्होंने बताया कि विधानसभा सत्र में हलके की सभी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया जाएगा। स्वास्थ्य, शिक्षा, परिवहन और विकास से संंबंधी योजनाओं को सिरे चढ़ाना ही प्राथमिकता रहेगी।

ओवरलोडिंग की समस्या पर उन्होंने कहा कि यह जिले की बड़ी समस्या है। जल्द ही ओवरलोडिंग बंद कराई जाएगी। एक भी ओवरलोड वाहन को सड़क पर नहीं चलने दिया जाएगा। परिवहन मंत्री के समक्ष भी यह शिकायत आई है।

फोटो 01
शनिवार को शहर में प्रेस वार्ता में अपनी बात रखते विधायक सुनील सांगवान।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed