{"_id":"62c5d787c1c62644c951f753","slug":"five-trades-for-youth-in-santore-iti-104-seats-will-be-admitted-charkhidadri-news-hsr63603491","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांतौर आईटीआई में युवाओं के लिए पांच ट्रेड, 104 सीटों पर होंगे दाखिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांतौर आईटीआई में युवाओं के लिए पांच ट्रेड, 104 सीटों पर होंगे दाखिले
विज्ञापन
चरखी दादरी। आईटीआई संस्थान में दाखिला लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए सांतौर स्थित राजकीय आईटीआई संस्थान में 104 सीटें है। ये सीटें पांच प्रकार के इंजीनियरिंग व नॉन इंजिनियरिंग के कोर्सेज में हैं। इसके अलावा विद्यार्थियों के लिए सभी प्रकार की मूलभूत सुविधाएं संस्थान में उपलब्ध हैं।
आईटीआई संस्थान के कार्यवाहक प्राचार्य मुकेश कुमार ने बताया कि संस्थान में विद्यार्थियों के लिए इंजीनियरिंग में चार ट्रेड के कोर्सेज करवाए जाते हैं। वहीं, नॉन-इंजीनियरिंग में एक ट्रेड उपलब्ध है। इंजीनियरिंग ट्रेड में फिटर, प्लंबर, वेल्डर व इलेक्ट्रिशियन ट्रेड शामिल है। नॉन-इंजीनियरिंग में ड्रेस मेकिंग ट्रेड शामिल है।
प्राचार्य ने बताया कि विद्यार्थियों के लिए पानी-बिजली का उचित प्रबंधन संस्थान में है। इसके अलवा विद्यार्थियों को आधुनिक मशीनों पर प्रशिक्षण दिया जाता है, जिससे विद्यार्थियों का आगे चलकर प्लेसमेंट के दौरान किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। इसके अलावा उन्होंने बताया कि इन कोर्सेज को करने के बाद कुछ विद्यार्थी स्वरोजगार शुरू कर रहे हैं, जिससे उन्हें किसी प्लेसमेंट की भी जरूरत नहीं पड़ती।
विज्ञापन
प्राचार्य ने बताया कि संस्थान में एक और कोर्स बेसिक कॉस्मेटोलॉजी शुरू करने के लिए डिमांड भेजी हुई है। स्वीकृति मिलते ही इसके लिए दाखिले भी शुरू कर दिए जाएंगे।
ये हैं इंजीनियरिंग कोर्सेज -
ट्रेड का नाम- सीटें- यूनिट- कोर्स की अवधि
1. इलेक्ट्रिशयन- 20- 1- 2 साल
2. फिटर- 20- 1- 2 साल
3.वैल्डर- 20- 1- 1 साल
4. पलंबर- 24- 1- 1 साल
----------
संस्थान में ये हैं नॉन-इंजीनियरिंग कोर्स
1. ड्रैस मेकिंग- 20- 1- 1साल
-------
दाखिले के समय चाहिए ये दस्तावेज -
दाखिले के इच्छुक विद्यार्थी अपने दस्तावेजों को पूरा करके रखें। दाखिला के समय छात्रों को आधार कार्ड, परिवार पहचान पत्र, आय प्रमाण पत्र, दसवीं पास का सर्टिफिकेट, चरित्र प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, रिहायशी प्रमाण पत्र व बैंक का खाता नंबर देना होगा। इसके अलावा प्राचार्य ने बताया कि दाखिला शुरू होते ही समय से आवेदन करना विद्यार्थी सुनिश्चित करें। आवेदन के बगैर किसी विद्यार्थी का दाखिला नहीं किया जाएगा।
विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति की सुविधा -
प्राचार्य ने बताया कि संस्थान में विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति भी प्रदान की जाती है। अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों को वार्षिक तौर पर एक हजार रुपये सरकार की तरफ से दिए जाते हैं। वहीं, सामान्य वर्ग की छात्राओं को भी सरकार हर वर्ष एक हजार रुपये देती है।
वर्जन ::
हमारे संस्थान में विद्यार्थियों के लिए पांच कोर्सेज में प्रशिक्षण दिया जाता है। विद्यार्थियों के लिए संस्थान में सभी प्रकार की मूलभूत सुविधाएं हैं। विद्यार्थी समय से आवेदन करना सुनिश्चित करें और अपने दस्तावेजों को पूरा करके रखें।
- मुकेश, कार्यवाहक प्राचार्य, सांतौर आईटीआई।