फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Five girls and a boy arrested

पांच लड़कियां और युवक होटल में रंगरेलियां करते पकड़े

Fri, 13 Nov 2020 10:17 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2020 10:17 PM IST
विज्ञापन
Five girls and a boy arrested
पत्रकारों को जानकारी देते डीएसपी। - फोटो : CharkhiDadri
जिला पुलिस ने शहर के महेंद्रगढ़ रोड स्थित होटल में रंगरेलियां मनाते पांच लड़कियों और एक युवक को दबोचा। पुलिस टीम ने होटल संचालिका को भी गिरफ्तार कर लिया है। इन सभी को सिविल अस्पताल में क्वारंटीन कर दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लड़कियों को दिल्ली से लाया गया था।
विज्ञापन

डीएसपी हेडक्वार्टर दलीप सिंह ने शुक्रवार को बताया कि वीरवार देर सायं महिला पुलिस थाना एसएचओ ब्रजवाला को गुप्त सूचना मिली कि शहर के महेंद्रगढ़ रोड पर कुछ लड़कियां और युवक रंगरेलियां मना रहे हैं। महिला एसएचओ ने इसकी जानकारी डीएसपी दलीप सिंह को दी। डीएसपी दलीप सिंह ने झोझू कलां चौकी इंचार्ज सब इंस्पेक्टर दिलबाग सिंह व एसएचओ ब्रजवाला के नेतृत्व में टीम गठित की। डीएसपी दलीप सिंह ने बताया कि टीम ने होटल की घेराबंदी की। होटल के बाहर पुलिस जवान तैनात कर दिए ताकि कोई भागने ना पाए। पुलिस टीम ने होटल के अंदर जाकर कमरे में रंगरेलियां मना रही पांच लड़कियों और एक युवक को पकड़ लिया। पुलिस ने होटल संचालिका को भी गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

डीएसपी ने बताया कि पुलिस ने पांच लड़कियों, एक युवक और होटल संचालिका के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज ऱ्कर लिया है। इन सभी को सिविल अस्पताल में क्वारंटीन कर दिया है। डीएसपी ने बताया कि गिरफ्तार की गई लड़कियां दिल्ली से लाई गई थी। डीएसपी ने बताया कि शहर में कुछ दिन पहले भी इस प्रकार का मामला सामने आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने पांच लड़कियां, एक युवक और होटल संचालिका के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इसकी जांच कर रही है। इन सभी को क्वारंटीन सेंटर में रखा गया है। -दलीप सिंह, डीएसपी, चरखी दादरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed