{"_id":"6223a2e307ed40149768091e","slug":"five-accused-arrested-for-kidnapping-bike-driver-after-accident-charkhidadri-news-hsr6259341132","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे के बाद बाइक चालक का अपहरण करने के पांच आरोपी काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे के बाद बाइक चालक का अपहरण करने के पांच आरोपी काबू
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में अपहरण के आरोपी।
- फोटो : CharkhiDadri
बौंदकलां। बाइक और कार की टक्कर के बाद बाइक चालक का अपहरण करने के पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी रोहतक, सोनीपत और दादरी जिले के रहने वाले हैं। वहीं, अचीना निवासी पीड़ित को पुलिस ने शिमला के पुलवाहल से सकुशल बरामद कर लिया है।
पुलिस प्रवक्ता पवन कुमार ने बताया कि अचीना निवासी सुरेंद्र ने बौंदकलां थाना पुलिस को एक शिकायत दी थी। इसमें उसने बताया कि गत दो मार्च को वो अचीना निवासी राजबीर उर्फ राजू और जींद के करसौला निवासी रविंद्र के साथ बाइक पर सवार होकर किसी काम से बास गांव गए थे। वहां से लौटते समय बाइक राजबीर चला रहा था। जब वो रानीला टी-प्वाइंट पर पहुंचे तो एक कार चालक ने बाइक को टक्कर मार दी। उसी दौरान कार से तीन-चार युवक उतरे और बाइक चालक राजबीर को जबरदस्ती अपनी कार में बैठा कर ले गए। इसके बाद उन्होंने घर पहुंचकर राजबीर के परिजनों और पुलिस को सूचित किया। इस संबंध में बौंदकलां थाना पुलिस ने केस दर्ज किया था।
गत चार मार्च को पुलिस ने अभियोग में प्रभावी कार्रवाई करते हुए चार आरोपी को पुलवाहल थाना शिमला से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान उण निवासी दीपक, रोहतक के सुंदरपुर निवासी रमेश और फरमाणा निवासी रवि उर्फ भोलू और सोनीपत के नाहरी निवासी योगेश के रूप में हुई। वहीं, पांच मार्च को पुलिस ने इस मामले में पांचवें आरोपी सांवड़ निवासी रविंद्र को भी गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
भैंसों के रुपयों का था लेन-देन
पूछताछ करने पर आरोपियों ने बताया कि सांवड़ निवासी रविंद्र का राजबीर उर्फ राजु के साथ भैंसों के पैसों का लेन-देन था। योजनानुसार उन सब ने मिलकर राजबीर का रानीला टी प्वाइंट से अपहरण किया। आरोपियों ने पीड़ित की मां से फोन पर रुपये की डिमांड करने की भी हामी भरी है। पुलिस ने आरोपियों से वारदात में प्रयोग कार भी बरामद कर ली है।