{"_id":"623ca880c7cd2002d47cb414","slug":"firing-on-the-car-of-a-young-man-who-came-out-on-bail-charkhidadri-news-hsr6274154123","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमानत पर बाहर आए युवक की गाड़ी पर की फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमानत पर बाहर आए युवक की गाड़ी पर की फायरिंग
विज्ञापन
चरखी दादरी। जमानत पर बाहर आए झज्जर जिले के माजरा निवासी एक युवक पर दादरी बाजार में फायरिंग करने का मामला सामने आया है। बुधवार शाम शहर के आश्रम रोड पर हुई फायरिंग में सिटी थाना पुलिस ने चार नामजद समेत करीब 15 अन्य पर आर्म्स एक्ट और हत्या के प्रयास समेत विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में माजरा निवासी सुरेंद्र उर्फ सोनू ने बताया कि वह अपने गांव निवासी कृष्ण उर्फ फोरड की गाड़ी चलाता है। सोनू ने बताया कि बुधवार शाम वह और कृष्ण स्कोर्पियो में सवार होकर आश्रम रोड पर कपड़े खरीदने आए थे। इसी दौरान पिकअप और चार बाइकों पर सवार पर होकर कुछ युवक वहां आए और उनकी गाड़ी पर फायरिंग कर दी। सोनू ने बताया कि एक गोली उनकी गाड़ी में जा लगी जबकि हमलावरों का दूसरा वार भी खाली गया। शिकायतकर्ता सोनू के अनुसार हमलावर लाठी-डंडों से भी लैस थे। शिकायतकर्ता के अनुसार कृष्ण उर्फ फोरड के साथ प्लॉट विवाद को लेकर आरोपी रंजिश रखे हुए हैं। इसी के चलते फायरिंग की गई।
रंगदारी मामले में जमानत पर बाहर आया हुआ है कृष्ण
पुलिस सूत्रों के अनुसार माजरा निवासी कृष्ण उर्फ फोरड रंगदारी मामले का आरोपी भी है। उसने क्रशर एसोसिएशन संचालक सोमबीर घसोला से रंगदारी मांगी थी और इस मामले में उसकी गिरफ्तारी हो चुकी है और वह जमानत पर बाहर आया हुआ है।
विज्ञापन
फायरिंग करने के मामले में माजरा निवासी सुरेंद्र उर्फ सोनू की शिकायत पर विपिन, मांडू, सत्यमित्र और अमित समेत करीब 15 अन्य युवकों पर विभिन्न धाराओं के तहत पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है और पुलिस ने इसकी जांच शुरू कर दी है। - बीर सिंह, सिटी थाना प्रभारी