{"_id":"63d4ac4f6b0055603968b820","slug":"firing-at-man-in-village-mankawas-of-charkhi-dadri-2023-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri: रंजिश में मंदिर के बाहर युवक की गोली मारकर हत्या, तीन गोलियां लगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Charkhi Dadri: रंजिश में मंदिर के बाहर युवक की गोली मारकर हत्या, तीन गोलियां लगी
Sat, 28 Jan 2023 10:35 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 28 Jan 2023 10:35 AM IST
सार
मानकावास गांव स्थित मंदिर में शुक्रवार को छठ का भंडारा था। पारसराम का इकलौता बेटा हरविंद्र शाम को मंदिर गया था। पारसराम पहले से मंदिर में मौजूद था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : ANI
विस्तार
रंजिश में हमलावरों ने मानकावास निवासी युवक हरविंद्र (25) को तीन गोलियां मारकर हत्या कर दी। सदर थाना पुलिस ने मृतक के पिता के बयान पर हमलावरों के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस को दिए बयान में मृतक के पिता पारसराम ने बताया कि करीब छह माह पहले उसके बेटे हरविंद्र की अंकित नामक युवक से कहासुनी हुई थी। शुक्रवार को गांव के मंदिर में भंडारा था। शाम को उसका बेटा कार लेकर वहां पहुंचा। उसके कार से उतरते ही दो युवकों ने उस पर फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगने से हरविंद्र जमीन पर गिर पड़ा और मंदिर में भी भगदड़ मच गई। इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। हरविंद्र को उपचार के लिए दादरी स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां शनिवार दोपहर को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
गांव के मंदिर में था छठ का भंडारा
मानकावास गांव स्थित मंदिर में शुक्रवार को छठ का भंडारा था। पारसराम का इकलौता बेटा हरविंद्र शाम को मंदिर गया था। पारसराम पहले से मंदिर में मौजूद था। उसी दौरान हमलावर आए और हरविंद्र को कार से उतरते ही तीन गोली मार दी। दो गोली सिर में और एक पैर में लगी है।
विज्ञापन
हत्या का अभियोग दर्ज कर लिया गया है, चार टीमें हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए शुक्रवार रात से ही संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -विरेंद्र सिंह, डीएसपी हेडक्वार्टर, चरखी दादरी