{"_id":"6aecd943ba968504010400c9","slug":"firecrackers-will-be-sold-at-only-73-shops-licenses-will-be-cancelled-if-rules-are-violated-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1010-162620-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: 73 दुकानों में ही बिकेंगे पटाखे, नियम तोड़े तो लाइसेंस कैंसिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: 73 दुकानों में ही बिकेंगे पटाखे, नियम तोड़े तो लाइसेंस कैंसिल
Fri, 06 Nov 2026 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Fri, 06 Nov 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
जनता कॉलेज स्टेडियम में दुकानों की तैयारियां करते हुए।
- फोटो : 1
चरखी दादरी। दिवाली पर पटाखों की बिक्री के लिए जिला प्रशासन ने सुरक्षा का खाका तैयार कर लिया है। जिले में इस बार 73 दुकानदारों को ही पटाखे बेचने के लाइसेंस जारी किए गए हैं। लाइसेंस धारक दुकानदार 6, 7 और 8 नवंबर को निर्धारित स्थानों पर पटाखों की बिक्री कर सकेंगे। हालांकि दुकान लगाने से लेकर पटाखों के भंडारण और बिक्री तक सुरक्षा नियमों की पालना करना अनिवार्य होगा। नियमों की अनदेखी करने वाले दुकानदारों को बिक्री की अनुमति नहीं मिलेगी। उपायुक्त मनदीप कौर ने इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी करते हुए स्पष्ट किया है कि ग्रीन पटाखों की बिक्री के लिए अस्थायी दुकानें निर्धारित सुरक्षा मानकों के अनुरूप ही स्थापित की जाएंगी।
50 मीटर दूर होंगे दुकानें
पटाखों की अस्थायी दुकानें गैर ज्वलनशील सामग्री से तैयार किए गए शेड में लगानी होंगी। शेड इस तरह सुरक्षित होने चाहिए कि अनधिकृत व्यक्तियों का प्रवेश रोका जा सके। दो दुकानों के बीच कम से कम तीन मीटर की दूरी रखना जरूरी होगा। वहीं दुकानों को संरक्षित स्थलों से कम से कम 50 मीटर दूर स्थापित करना होगा। इसके अलावा किसी भी दो दुकानों के प्रवेश द्वार आमने-सामने नहीं रखे जा सकेंगे। इन नियमों का उद्देश्य पटाखों की बिक्री के दौरान आगजनी की आशंका को कम करना और किसी हादसे की स्थिति में नुकसान को सीमित रखना है।
खुली आग और मिट्टी के तेल के लैंप पर प्रतिबंध
उपायुक्त ने स्पष्ट किया है कि पटाखों की दुकानों में रोशनी के लिए खुली आग, मिट्टी के तेल से जलने वाले लैंप, गैस लैंप और खुली बत्तियों का इस्तेमाल पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। दुकानों में बिजली की फिटिंग भी सुरक्षा मानकों के अनुरूप करनी होगी। ऐसी व्यवस्था होनी चाहिए कि आपात स्थिति में बिजली की आपूर्ति तत्काल बंद की जा सके। किसी भी दुकान के निर्धारित 50 मीटर के दायरे में पटाखों का प्रदर्शन नहीं किया जा सकेगा। एक समूह में 50 से अधिक अस्थायी दुकानों को स्थापित करने की अनुमति भी नहीं होगी।