फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Fire in container cabin, driver scorched

कंटेनर के केबिन में लगी आग, चालक झुलसा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Nov 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Fire in container cabin, driver scorched
आग लगने से कं टेनर का जला हुआ कैबिन। - फोटो : CharkhiDadri
बाढड़ा। गांव काकड़ौली सरदारा के समीप वीरवार देर रात कंटेनर के केबिन में आग लगने से काफी नुकसान हो गया। फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आग पर काबू पाया। आग बुझाने के प्रयास में कंटेनर चालक भी झुलस गया। उसे दादरी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया।
विज्ञापन

गांव काकड़ौली सरदारा निवासी रमेश कुमार ने बताया कि वह अपने कंटेनर से ट्रांसपोर्ट के सामान की आपूर्ति करता है। वीरवार रात वह कंटेनर में गुजरात के अंकलेश्वर से कपड़ा भरकर रुड़की के लिए चला था। दिवाली पर्व पर बड़े शहरों में भारी वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध को देखते हुए कंटेनर को घर ले आया। देर रात्रि उसे पता चला कि कंटेनर की केबिन में आग लगी है। उसने मौके पर पहुंचकर देखा तो आग की लपटें उठ रही थी। उसने पुलिस व फायर ब्रिगेड को सूचित किया। फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। आग की घटना में कंटेनर के कीमती पार्ट्स जल गए। आग बुझाने के प्रयास में कंटेनर चालक रमेश झुलस गया। उसे दादरी अस्पताल लाया गया। रमेश ने इसकी शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed