फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Fertilizer did not reach, even the fifth day of farmers wasted

नहीं पहुंची खाद, किसानों का पांचवां दिन भी बर्बाद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Fertilizer did not reach, even the fifth day of farmers wasted
सदर थाने के बाहर कतार में टोकन लेने के इंतजार में खड़े किसान । - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। जिले में खाद के करीब 60 हजार बैग वितरण के बाद शुरुआती दौर जैसे हालात बने हुए है। खाद न पहुंचने पर बुधवार को किसानों का पांचवां दिन भी बर्बाद गया। खाद के लिए मारामारी का आलम ये रहा कि सुबह नौ बजे बुधवार और वीरवार को खाद वितरण न होने का नोटिस लगाने के बाद भी दोपहर तक किसान सदर थाने के गेट के पास डेरा डाले रहे और दोपहर तीन बजे के बाद घर वापसी शुरू कर दी।
विज्ञापन

जिले में गत शुक्रवार को किसानों को अंतिम बार खाद वितरित की गई थी। किसानों को बुधवार सुबह खाद वितरण होने की उम्मीद थी। इसी आस के साथ सुबह करीब छह बजे किसान सदर थाने के सामने पहुंचना शुरू हो गए। साढ़े आठ बजे तक 300 से अधिक किसान वहां पहुंचे और टोकन के लिए लगी कतार घिकाड़ा मोड़ से आगे तक पहुंच गई। ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित होती देख पुलिसकर्मी हरकत में आए और उन्होंने किसानों को टेढ़ी की बजाय सीधी लाइन बनवाई, ताकि वाहनों की आवाजाही प्रभावित न हो।
विज्ञापन

सुबह करीब नौ बजे सदर थाने के गेट पर नोटिस लगाया गया कि बुधवार और वीरवार को खाद वितरण नहीं होगा और इसके चलते किसानों को टोकन नहीं दिए जाएंगे। इस सूचना के बावजूद किसान वहां से नहीं हिले और तीन बजे तक कभी खड़े होकर तो कभी सड़क किनारे बैठकर खाद की खेप पहुंचने और टोकन वितरण करने का इंतजार करते नजर आए। दोपहर तीन बजे के बाद घर वापसी शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान बोले- दिन हो रहे बर्बाद, बिजाई हो रही प्रभावित
किसान नफे सिंह, समुंद्र, दिलावर, रामबीर, मनोज, सुमित, मैनपाल, चांद सिंह, गुगनराम, रविंद्र, विनोद, सोनू, अनिल, राजू, राकेश, रिंकू और हर्ष आदि किसानों ने बताया कि खाद की खेप न पहुंचने के कारण उनके पांच दिन बर्बाद हो चुके हैं। सुबह घर से भूखे-प्यासे दादरी पहुंचते हैं। ताकि समय से टोकन प्राप्त कर खाद के बैग घर ला सकें। उनका कहना है कि गेहूं की अगेती और सरसों की पछेती बिजाई खाद न मिलने के चलते प्रभावित है। ऐसे ही हालात खाद वितरण के शुरुआती दौर में हुए थे और सरकार अब तक किसानों को पर्याप्त खाद मुहैया नहीं करवा पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed