{"_id":"615c940e8ebc3e62985f6b4c","slug":"farmers-are-waiting-for-the-instructions-of-the-government-to-buy-millet-charkhidadri-news-hsr613669095","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान बाजरा खरीद के लिए सरकार के निर्देशों का कर रहे इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान बाजरा खरीद के लिए सरकार के निर्देशों का कर रहे इंतजार
विज्ञापन
नई अनाजमंडी में बाजरा फैलाते श्रमिक। संवाद
- फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। आढ़तियों और किसानों में बाजरा खरीद को लेकर सरकार की तरफ से निर्देश न देने के चलते रोष है। मंगलवार को भी जिले में बाजरा खरीद कार्य शुरू नहीं हुआ। वहीं, मंडी आढ़तियों ने सचिव परमजीत नांदल से मुलाकात की और बाजरा खरीद को लेकर उनसे बातचीत की। मंडी प्रधान रामकुमार रिटोलिया ने बताया कि खरीद को लेकर मार्केट कमेटी के सचिव परमजीत नांदल भी उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। रिटोलिया ने कहा कि बुधवार सुबह 11 बजे आढ़ती और किसान मंडी परिसर में बैठक करेंगे और उसके बाद अगला कदम उठाया जाएगा।
अनाज मंडी की तालाबंदी करने की चेतावनी के बावजूद भी मंगलवार को बाजरा की सरकारी खरीद शुरू नहीं करने पर किसान संगठन और आढ़तियों में रोष है। ज्ञात रहे कि सोमवार को बाजरा की सरकारी खरीद शुरू करवाने की मांग के लिए आढ़ती और किसान संगठनों ने मंडी प्रशासन को ज्ञापन सौंपा था। इस दौरान चेताया गया था कि अगर मंगलवार तक बाजरा खरीद को लेकर निर्देश जारी नहीं किए गए तो बुधवार को मंडी के गेट को ताला जड़ दिया जाएगा। इसके चेतावनी के बावजूद मंगलवार को खरीद को लेकर आढ़तियों को अपडेट नहीं मिली।
अनाज मंडी प्रधान रामकुमार रिटोलिया का कहना है कि बुधवार को अनाज मंडी में किसान संगठन व आढ़तियों की बैठक बुलाई गई जिसमें अगला कोई सख्त निर्णय लिया जाएगा। प्रधान रामकुमार ने बताया कि सरकार को पोर्टल पर पंजीकृत किसानों का बाजरा खरीदना चाहिए। सरकार को पोर्टल पर पंजीकरण करवाने की जरूरत ही क्यों थी। अब खरीद से पीछे हट रही है।
विज्ञापन
जिले में बाजरा का रकबा 137500 एकड़ है। इस समय किसान बाजरा की कटाई और कढ़ाई के काम में जुटे हैं। किसान मंडी में बाजरा की फसल लेकर पहुंचते हैं, लेकिन उनको बैरंग लौटना पड़ रहा है। इससे उनको दोहरी मार पड़ रही है।
निर्देशों पर बाजरा खरीद का कार्य शुरू होगा
जैसे ही हैफेड खरीद एजेंसी से हिदायतें मिलेंगी बाजरा की खरीद का काम शुरू करवा दिया जाएगा। अनाज मंडी मेें खरीद के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी हैं।
-परमजीत नांदल, सचिव मार्केट कमेटी