फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Farmers agitated over 80 percent reduction in compensation amount

Charkhi Dadri News: मुआवजा राशि में 80 फीसदी कटौती पर भड़के किसान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jul 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
Farmers agitated over 80 percent reduction in compensation amount
चरखी दादरी। मुआवजा राशि में 80 प्रतिशत कटौती के विरोध में किसान संगठनों का एसडीएम कार्यालय के समक्ष धरना शुक्रवार को भी जारी रहा। प्रशासन और सरकार पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए किसानों ने नारेबाजी कर रोष जताया। वहीं, किसान नेताओं का कहना है कि किसानों की समस्याओं और दादरी में व्याप्त भ्रष्टाचार की तरफ सरकार का कोई ध्यान तक नहीं है।
विज्ञापन

हरियाणा किसान संगठन के संयोजक जगबीर घसौला ने कहा कि लघु सचिवालय में उच्च अधिकारियों के संरक्षण में भ्रष्टाचार फैला है और सरकार जीरो टोलरेंस नीति हवा-हवाई साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि मुआवजा राशि में अस्सी प्रतिशत कटौती के विरोध में किसान पिछले 33 दिनों से धरना दे रहे हैं, लेकिन अब तक कोई सुध नहीं ली गई है। उन्होंने कहा कि प्रशासन और सरकार के उदासीन रवैये से किसानों में रोष है।
विज्ञापन

धरने की अध्यक्षता प्रदेश महासचिव रणबीर फौजी, जिला महासचिव धर्मचंद तिवाला, ईश्वर दातोली, पूर्व सरपंच मास्टर ताराचंद और धानक समाज प्रधान रामकुमार सोलंकी ने संयुक्त रूप से की। रामकुमार सोलंकी ने कहा कि सरकार एवं क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि धरनारत किसानों की मांगों को गंभीरता से लेते तत्काल पूरा करवाएं। अगर किसानों के धैर्य की और परीक्षा ली गई तो इसके गंभीर परिणाम होंगे। इस मौके पर किसान सभा जिला अध्यक्ष रणधीर कुंगड़, रविंद्र कुमार, राजसिंह, भल्लेराम ,ओमप्रकाश, महाल, सुनील, लक्की शर्मा, इंद्र सिंह, हेमराज, ओमपाल व जयसिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed