फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Farmer died due to electric shock

Haryana: खेत में सिंचाई कर रहा था किसान, करंट लगने से हुई मौत, रात में मिला शव

Mon, 30 Jun 2025 11:50 AM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी चरखी दादरी Published by: शाहिल शर्मा Updated Mon, 30 Jun 2025 11:50 AM IST
सार

करंट लगने से किसान की मौत हो गई। रविवार शाम को यह हादसा हुआ। किसान अपने खेतों में सिंचाई करने के लिए गया था। मोटर चलाने के दौरान ये हादसा हुआ। 

विज्ञापन
Farmer died due to electric shock
करंट लगने से किसान की हुई मौत - फोटो : istock

विस्तार

चरखी दादरी के गांव मानकावास में एक दुखद हादसे में रविवार शाम को खेत में सिंचाई कर रहे 42 वर्षीय किसान रमेश की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक अपनी पत्नी सुमन के साथ रहता था और उनके कोई संतान नहीं थी। रमेश की 13 साल पहले सुमन से शादी हुई थी और वह खेती करके अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। 

विज्ञापन


देर रात को मिला शव 

जांच अधिकारी एचसी श्रीभगवान ने बताया कि रविवार शाम करीब 5 बजे रमेश अपने खेत में सिंचाई के लिए गया था। वहां मोटर चलाने के दौरान उसे जोरदार करंट लगा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। रात होने पर पड़ोसी किसानों ने रमेश को खेत में पड़ा देखा और तुरंत उसके परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही रमेश की पत्नी सुमन और भाई मौके पर पहुंचे। परिजन उसे लेकर नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


 घटना की सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में रखवाया। सोमवार को मृतक की पत्नी सुमन के बयान के आधार पर पुलिस ने इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की। कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह हादसा ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली से संबंधित सुरक्षा उपायों की कमी को उजागर करता है। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि खेतों में बिजली उपकरणों की सुरक्षा को लेकर जागरूकता बढ़ाई जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। रमेश की मौत से गांव में शोक की लहर है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

ये भी पढ़ें: सीवन में हादसा: धान लगाने जा रही थी महिलाएं, तेज रफ्तार पिकअप ने मारी टक्कर, दस महिलाएं घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed