{"_id":"68621b3826a504ecd90e0be4","slug":"accident-in-sewan-women-going-to-plant-paddy-were-hit-by-a-high-speed-pickup-2025-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीवन में हादसा: धान लगाने जा रही थी महिलाएं, तेज रफ्तार पिकअप ने मारी टक्कर, दस महिलाएं घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीवन में हादसा: धान लगाने जा रही थी महिलाएं, तेज रफ्तार पिकअप ने मारी टक्कर, दस महिलाएं घायल
Mon, 30 Jun 2025 10:36 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 30 Jun 2025 10:36 AM IST
सार
महिलाएं सीवन की ओर से खेतों की तरफ धान लगाने जा रही थीं। महिलाएं टाटा एस वाहन में सवार थीं तभी कैथल की ओर से तेज गति में आ रही एक पिकअप ने टाटा एस वाहन को पीछे से टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वाहन अनियंत्रित हो गया था। चालक की लापरवाही से हादसा होने की जानकारी है।
विज्ञापन
सीवन में हादसा
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीवन कस्बे के पास सोमवार सुबह एक सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में धान लगाने के लिए टाटा एस गाड़ी में सवार खेतों की ओर जा रही महिलाओं के एक समूह को तेज रफ्तार पिकअप चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में आठ से 10 महिलाएं घायल हो गई हैं, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
यह हादसा कैथल-पटियाला मुख्य मार्ग पर सीवन से लगभग तीन किलोमीटर दूर हुआ। महिलाएं टाटा एस गाड़ी में सवार होकर सीवन की ओर से खेतों की तरफ धान लगाने जा रही थीं, तभी कैथल की ओर से तेज गति में आ रही एक पिकअप ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वाहन अनियंत्रित था और चालक की ओर नियंत्रण खो देने के कारण यह हादसा हुआ। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर डायल 112 की गाड़ी तुरंत पहुंची।
112 की टीम ने तत्परता दिखाते हुए राहत और बचाव कार्य शुरू किया तथा घायलों को मौके पर प्राथमिक सहायता देने के बाद उन्हें कैथल के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया अस्पताल प्रशासन ने बताया कि सभी घायलों का इलाज चल रहा है। पुलिस ने पिकअप वाहन को कब्जे में ले लिया है और चालक की पहचान तथा दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसा वाहन की तेज रफ्तार और लापरवाही से ड्राइविंग के कारण हुआ।