{"_id":"652d7f6f1c2bcf54ad079b4b","slug":"families-with-annual-income-of-rs-3-lakh-will-also-get-the-benefit-of-ayushman-bhava-yojana-charkhidadri-news-c-126-1-cdr1001-8006-2023-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: 3 लाख वार्षिक आय वाले परिवारों को भी मिलेगा आयुष्मान भव योजना का लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: 3 लाख वार्षिक आय वाले परिवारों को भी मिलेगा आयुष्मान भव योजना का लाभ
विज्ञापन
चरखी दादरी। सरकार द्वारा नागरिकों के लिए आयुष्मान भारत-चिरायु हरियाणा योजना के विस्तारीकरण पोर्टल की शुरुआत की गई है। इस योजना के तहत अब 1.80 लाख रुपये से 3 लाख रुपये तक वार्षिक आय वाले परिवारों को भी 5 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा का लाभ दिया जाएगा।
योजना का लाभ लेने के लिए ऐसे परिवारों को सालाना 1500 रुपये अंशदान देना होगा। जिन परिवारों की वार्षिक आय 1.80 लाख से अधिक है और 3 लाख से कम है ऐसे परिवार सालाना प्रीमियम चुकाकर इस योजना का लाभ उठा सकेंगे। उपायुक्त मनदीप कौर ने बताया कि इस योजना के विस्तार से प्रदेश के अनेक परिवारों को लाभ मिलेगा।
उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा प्रदेश के अंत्योदय परिवारों को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से शुरू की गई चिरायु हरियाणा योजना ऐसे परिवारों के लिए वरदान साबित हो रही है। महंगी बीमारियों के इलाज के खर्च के कारण अब इन परिवारों पर आर्थिक बोझ नहीं पड़ेगा। उन्होंने बताया कि चिरायु-आयुष्मान भारत योजना हरियाणा वासियों के जीवन को सुरक्षित व रोग मुक्त बनाने में सहायक सिद्ध हो रही है।