फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Even after hitting the car in Dadri, the Deputy Commissioner helped the HTET candidate

Dadri: गाड़ी को टक्कर मारने के बाद भी उपायुक्त ने की एचटेट अभ्यर्थी की मदद, परीक्षा केंद्र पर जा रहे थे DC

Wed, 30 Jul 2025 01:14 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 30 Jul 2025 01:14 PM IST
सार

दादरी में उपायुक्त एचटेट के परीक्षा केंद्रों के निरीक्षण के लिए जा रहे थे। तभी मौड़ी गांव से पहले पीछे से एक गाड़ी ने उनकी गाड़ी को जोरदार टक्कर मारी दी। उपायुक्त ने जब उनसे बात की तो पता चला कि अभ्यर्थी के पति फोन पर परीक्षा केंद्र की लोकेशन देख रहे थे

विज्ञापन
Even after hitting the car in Dadri, the Deputy Commissioner helped the HTET candidate
दुर्घटनाग्रस्त कार - फोटो : संवाद

विस्तार

चरखी-दादरी में एचटेट परीक्षा देने जा रही एक अभ्यर्थी की गाड़ी ने दादरी उपायुक्त मुनीश शर्मा की गाड़ी को पीछे से टक्कर मार दी। इसके बावजूद मानवीयता दिखाते हुए उपायुक्त ने उस अभ्यर्थी और उनके पति को परीक्षा के लिए जाने दिया। 

विज्ञापन


हुआ यूं कि उपायुक्त एचटेट के परीक्षा केंद्रों के निरीक्षण के लिए जा रहे थे। तभी मौड़ी गांव से पहले पीछे से एक गाड़ी ने उनकी गाड़ी को जोरदार टक्कर मारी दी। उपायुक्त ने जब उनसे बात की तो पता चला कि अभ्यर्थी के पति फोन पर परीक्षा केंद्र की लोकेशन देख रहे थे, जिसके कारण उनका ध्यान भटक गया। उपायुक्त को उन्होंने बताया कि वे रानीला गांव से मौड़ी के सीबीएस स्कूल में बनाए गए परीक्षा केंद्र पर पेपर के लिए जा रहे थे।
विज्ञापन


उपायुक्त ने बात करके उन्हें शुभकामनाओं सहित परीक्षा के लिए जाने दिया और कहा कि वाहन चलाते समय भविष्य में फोन का इस्तेमाल न करें, इससे जान माल का खतरा बना रहता है। वहीं, गनीमत रही कि किसी को कोई चोट नहीं आई। उपायुक्त के स्टाफ के अनुसार गाड़ी में पीछे काफी नुकसान हुआ है, जिसके लिए बीमा कंपनी के माध्यम से आगामी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed