फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Even after 96 hours rain water is accumulated in the streets of wards and colonies

Charkhi Dadri News: 96 घंटे बाद भी वार्डाें और कॉलोनियों की गलियों में जमा है बारिश का पानी

Wed, 12 Jul 2023 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 12 Jul 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
Even after 96 hours rain water is accumulated in the streets of wards and colonies
कीकरवासनी क्षेत्र में घरों व मंदिर के सामने भरा सीवर व बारिश का पानी।
चरखी दादरी। बारिश होने के बाद से ही शहर में सीवर व्यवस्था बेपटरी है। आलम ये है कि वार्डाें और कॉलोनियों की गलियों में अभी भी दूषित पानी भरा हुआ है। 96 घंटे से अधिक समय बीतने के बाद भी पानी की निकासी नहीं हो पाई है जिसके चलते लोगों को परेशानियों से दो-चार होना पड़ रहा है। वहीं, शहरवासियों का कहना है कि घरों के बाहर दूषित पानी भरने से उन्हें जलजनित बीमारियों की चपेट में आने का खतरा है। लोगों ने जिला प्रशासन से क्षेत्र में भरे पानी निकासी के लिए पुख्ता प्रबंध करने की मांग की है।
विज्ञापन

बता दें कि जिले में रविवार की बारिश से शहर के ज्यादातर क्षेत्रों में जलभराव हुआ था। इसके चलते सीवर मैनहोल भी ओवरफ्लो कर गए थे और कई कॉलोनियों में तब से ही सीवर की गंदगी गलियों में है। वार्ड आठ स्थित काठ मंडी की मुख्य सड़क, वाल्मीकि नगर की मुख्य गली व धर्मशाला, कीकरवासनी क्षेत्र, रविदास नगर, बंजारा बस्ती, मथुरी घाटी, स्वर्ण शताब्दी पार्क के सामने, बस स्टैंड के पीछे वाली गली, शनि देव मंदिर वाली गली में पिछले चार दिनों से जलभराव की स्थिति बनी हुई है। यहां रहने वाले लोग पानी से गुजरने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

बारिश के पानी की समय पर निकासी नहीं होने से सबसे अधिक परेशानी वार्ड 17 के लोगों को उठानी पड़ रही है। इस वार्ड में लगभग 100 घरों के सामने जलभराव है। यहां रहने वाले लोग दयनीय जीवन जीने को मजबूर हैं। घर के सामने गलियों में पानी होने से बच्चे स्कूल भी नहीं पहुंच पा रहे हैं। वार्ड-17 से पार्षद सुधीर स्वामी का कहना है कि हर बारिश में ऐसे ही हालात बनते है, लेकिन प्रशासन ने अभी तक वार्ड की सुध नहीं ली है। वार्ड में लंबे समय से जलभराव होने के बावजूद अभी तक फोगिंग भी नही करवाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमारे कर्मचारी लगातार पानी की निकासी कर रहे हैं। हमने पानी निकासी के लिए सभी वार्डों में मोटरों की संख्या भी बढ़ा दी है। जल्दी ही पूरे शहर से पानी निकासी करवा दी जाएगी।
बीके जावला, जेई, जनस्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed