{"_id":"633f23a4223e7741bc6d5c89","slug":"ertiga-robbed-from-rajasthan-at-gun-point-police-caught-the-accused-as-soon-as-they-came-to-dadri-charkhidadri-news-hsr6439064196","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: गन प्वाइंट पर राजस्थान से लूटी कार, दादरी पहुंचते ही पुलिस ने पकड़े आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: गन प्वाइंट पर राजस्थान से लूटी कार, दादरी पहुंचते ही पुलिस ने पकड़े आरोपी
Fri, 07 Oct 2022 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Oct 2022 01:47 AM IST
सार
छपार, सिंघानी और पिचोपा खुर्द निवासी आरोपियों से लूटी गाड़ी, अवैध पिस्तौल और एक कारतूस समेत मोबाइल व नकदी बरामद की गई है। साथ ही दो दिन के रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
arrest symbol
- फोटो : amar ujala
विस्तार
राजस्थान से गन प्वाइंट पर कार लूटने और चालक को बंधक बनाने के तीन आरोपियों को दादरी पुलिस ने चिड़िया नाके पर काबू कर लिया। आरोपियों की पहचान छपार निवासी अरविंद, पिचोपा खुर्द निवासी सुनील उर्फ सूखा और भिवानी जिले के सिंघानी निवासी संदीप के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों से एक अवैध पिस्तौल, एक कारतूस, लूटी गई गाड़ी, एक आई फोन और 4100 रुपये की नकदी बरामद की है।
पुलिस प्रवक्ता पवन कुमार ने बताया कि चिड़िया चौक से एएसआई सतबीर सिंह अपनी टीम समेत चिड़िया चौक से बाघोत मोड़ पर गश्त कर रहे थे। उसी दौरान वीटी के जरिये सूचना मिली कि राजस्थान के बहरोड से एक कार गन प्वाइंट पर लूटी गई है और लुटेरे दादरी की तरफ आ रहे हैं। इस आधार पर पुलिस टीम ने बाघोत मोड़ पर नाकाबंदी कर दी।
कुछ देर बाद पुलिस टीम को एक अर्टिगा आती नजर आई। अर्टिगा सवार बदमाशों ने बैरिकेड्स के साइड से गाड़ी भगाकर ले जाने का प्रयास किया, लेकिन वो असफल रहे। पुलिस ने अर्टिगा सवार अरविंद, सुनील और संदीप को काबू कर लिया। तलाशी लेने पर उनके पास से अवैध हथियार बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर पूछताछ के लिए दो दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
राजस्थान में दर्ज हुआ आरोपियों पर मामला
तीनों आरोपियों पर अर्टिगा लूटने पर राजस्थान के सरुंड थाने में केस दर्ज हुआ है। पुलिस प्रवक्ता पवन कुमार ने बताया कि राजस्थान पुलिस ने इस संबंध में धारा 365, 392, 341, 342, 323 व 34 के तहत केस दर्ज किया है।