{"_id":"67c09b091b14a418490ab33d","slug":"eluminai-mmet-in-janta-mahavidyalya-on-9-march-charkhi-dadri-news-c-126-1-shsr1012-132473-2025-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: जनता महाविद्यालय में पूर्व छात्र मिलन समारोह नौ को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: जनता महाविद्यालय में पूर्व छात्र मिलन समारोह नौ को
Thu, 27 Feb 2025 10:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Thu, 27 Feb 2025 10:34 PM IST
विज्ञापन
फोटो 25
जनता महाविद्यालय में पूर्व छात्र मिलन समारोह की आयोजन समिति की बैठक में शामिल प्राचार्य व सदस्य। स्रोत : संस्थान
- आयोजन समिति ने वीरवार को आयोजित बैठक में तैयार की कार्यक्रम की रूपरेखा
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। जनता महाविद्यालय में 9 मार्च को आयोजित होने वाले पूर्व छात्र मिलन समारोह की आयोजन समिति की बैठक आयोजित की गई। छात्र कल्याण समिति के संरक्षक आरसी पूनिया ने बताया कि समारोह के आयोजन का दायित्व सत्र 2000 में पास आउट छात्र-छात्राओं को दिया गया है। यह वर्ष उन विद्यार्थियों के लिए सिल्वर जुबली है।
उन्होंने बताया कि पूर्व छात्र सम्मेलन आयोजित करने का दायित्व उन विद्यार्थियों को दिया जाता है जिनका महाविद्यालय में पढ़ाई करने का 25वां वर्ष होता है। कार्यक्रम के संयोजक डॉ. नीरज गर्ग ने बताया कि आयोजन में भाग लेने के लिए पूर्व छात्र-छात्राओं को पंजीकरण करवाना होगा। पंजीकरण के लिए महाविद्यालय की वेबसाइट एवं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक गूगल फॉर्म भरकर विद्यार्थी निशुल्क अपना पंजीकरण करवा सकते हैं।
उन्होंने उन सभी छात्रों से अपील करते हुए कहा कि वे अपने मित्रों एवं सहपाठी को भी लिंक शेयर करके उनका पंजीकरण करवा सकते हैं। महाविद्यालय के प्राचार्य एवं छात्र कल्याण समिति अध्यक्ष डॉ. यशवीर सिंह ने बताया कि पूर्व छात्रों का स्वागत करने के लिए महाविद्यालय तैयार है। आयोजन को सफल बनाने के लिए विभिन्न समितियाें का गठन भी कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि पूर्व छात्र-छात्राएं इस कार्यक्रम में आकर महाविद्यालय में बिताए हुए अपने दिनों की यादें ताजा करके प्रफुल्लित होने का अवसर न छोड़ें।
विज्ञापन
डॉ. यशवीर सिंह ने कहा कि महाविद्यालय का स्थापना वर्ष 1965 से लेकर 2024 तक महाविद्यालय में शिक्षा ग्रहण करने वाला कोई भी छात्र-छात्र अपना पंजीकरण करवा कर इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ा सकता है। बैठक में डॉक्टर जयवीर सिंह, प्रोफेसर हेमंत, डॉक्टर हेमलता शर्मा, डॉक्टर अमनदीप, डॉक्टर महेंद्र सिंह आदि ने भाग लिया।