{"_id":"659c37da386d2ff45102b646","slug":"electricity-shortage-in-the-charakhi-dadari-sub-station-charkhidadri-news-c-126-1-cdr1001-11822-2024-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: बिजली किल्लत से त्रस्त उपभोक्ताओं ने किया सब स्टेशन का घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: बिजली किल्लत से त्रस्त उपभोक्ताओं ने किया सब स्टेशन का घेराव
Mon, 08 Jan 2024 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Mon, 08 Jan 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
बाढड़ा के गांव काकड़ौली सरदारा में बिजली समस्या पर रोष जताते ग्रामीण।
बाढड़ा। गांव काकड़ौली हुक्मी में एक सप्ताह से बिजली संकट गहराया है। इससे गुस्साए उपभोक्ताओं ने सोमवार को काकड़ौली सरदारा बिजली सब स्टेशन का घेराव किया। उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया। दो दिन में बिजली आपूर्ति में सुधार न होने पर प्रदर्शनकारियों ने बिजली सब स्टेशन में तालाबंदी की चेतावनी दी है।
काकड़ौली हुक्मी के पूर्व सरपंच विजय फौजी की अगुवाई में तीन गांवों के उपभोक्ता सोमवार को काकड़ौली सरदारा स्थित 33 केवी सब स्टेशन में पहुंचे और वहां तैनात कर्मचारियों से बिजली कम मिलने का कारण पूछा। बिजली कर्मियों ने उच्च स्तर से कटौती होना बताया जिससे उपभोक्ताओं का गुस्सा बढ़ गया।
पूर्व सरपंच सीताराम शर्मा और नंबरदार एसोसिएशन हलकाध्यक्ष बानवीर नंबरदार ने बताया कि इस समय फसलों में सिंचाई के लिए बिजली की जरूरत है। दूसरी ओर बिजली आपूर्ति में सुधार की बजाय कटाैती की जा रही है। ये सिलसिला पिछले एक सप्ताह से चल रहा है और उपभोक्ता बेहद परेशान हैं।
विज्ञापन
- निगम अधिकारियों पर लगाया समस्या की अनदेखी का आरोप
दीपक श्योराण, रणबीर सिंह, दिनेश श्योराण, संजय कुमार, संदीप रोहताश, रविंद्र कुमार, जागेराम जाखड़, बिजेंद्र सिंह, हवा सिंह, दलबीर सिंह आदि ने बिजली निगम के अधिकारियों पर समस्या की अनदेखी का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि लोग लंबे समय से बिजली आपूर्ति में सुधार की मांग कर रहे हैं लेकिन बिजली निगम ने उनकी मांग पूरी करने की बजाय आपूर्ति में कटौती कर परेशानी और बढ़ा दी।
एसडीओ बोले : संयम बरतें किसान, जल्द होगा समाधान
बिजली सब स्टेशन पहुंचे उपभोक्ताओं ने कहा कि अगर दो दिन में समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वह कड़ा निर्णय लेंगे। वहीं, बिजली निगम के एसडीओ सुनील दत्त ने कहा कि उपभोक्ता संयम बरतें। उनकी समस्या का जल्द समाधान करवाने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा।