{"_id":"5fca81828ebc3ecf6b04a94b","slug":"electricity-corporation-formed-four-special-teams-to-prevent-power-theft-in-winter-charkhidadri-news-rtk58505113","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्दियों में बिजली चोरी रोकने के लिए बिजली निगम ने बनाई चार विशेष टीमें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्दियों में बिजली चोरी रोकने के लिए बिजली निगम ने बनाई चार विशेष टीमें
विज्ञापन
चरखी दादरी। सर्दी में बिजली चोरी रोकने के लिए बिजली निगम भी सतर्क हो गया है। इसके लिए निगम ने चार विशेष टीमों को गठन किया है। यह टीमेें कुंडीमारों पर नजर रखेगी और सूचना मिलने पर रात के समय भी चेकिंग अभियान चलाएगी। इसके अलावा निगम ने ग्रामीण एरिया के लिए भी डिविजन स्तर पर टीमें बनाई गई हैं।
सर्दी के मौसम में खासकर सुबह-शाम बिजली की ज्यादा खपत होती है। उपभोक्ता बिजली की रॉड, हीटर व अन्य आधुनिक उपकरण चलाने के लिए बिजली चोरी करते हैं, जिससे लाइन लॉस भी बढ़ जाता है। इस पर अंकुश लगाने के लिए बिजली निगम ने योजना तैयार कर ली है। बिजली निगम ने शहरी कुंडीमारों पर कार्रवाई के लिए चार टीमें गठित कर दी हैं। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्र में डिविजन स्तर पर टीमें बनाई गई हैं। जिले में प्रति माह बिजली खपत 782 लाख यूनिट है। शहर की प्रति महीने करीब 90 लाख यूनिट बिजली खपत होती है। पूरे जिले में 90 फीडरों के जरिये बिजली सप्लाई की जा रही है।
जरूरत के अनुसार लाइनों का मरम्मत कार्य भी जारी
बिजली निगम का लाइनों का मरम्मत कार्य भी जरूरत के अनुसार चल रहा है। पुरानी तारों को बदला गया है। सर्दी में बढ़ने वाली खपत को देखते हुए 90 प्रतिशत लाल रंग के ट्रांसफार्मर भी चालू कर दिए गए हैं। इन लाल रंग के ट्रांसफार्मरों की संख्या 863 है। इनके अलावा शहर मेें साढ़े 1300 पुरानी तकनीक के ट्रांसफार्मर लगे हुए हैं। पूरे जिलेेे में 11 हजार 140 बिजली ट्रांसफार्मरों के जरिये बिजली आपूर्ति होती है।
विज्ञापन
सर्दी में सुबह-शाम ग्राहकों के सामने बिजली किल्लत नहीं आने दी जाएगी। बिजली की चोरी ने हो इसके लिए चार विशेष टीमों का गठन किया है। ये टीमें दिन-रात चेकिंग अभियान चलाएगी। जिले में बिजली आपूर्ति में लगातार सुधार किया जा रहा है। नए पावर सब स्टेशन भी बनाए जा रहे हैं।
ओमबीर सिंह, एक्सईएन, बिजली निगम