{"_id":"6890eeb34f53cb472b0ac5f3","slug":"ek-shaam-shaheedon-ke-naam-program-in-berla-today-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-142047-2025-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: बेरला में 'एक शाम शहीदों के नाम' कार्यक्रम आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: बेरला में 'एक शाम शहीदों के नाम' कार्यक्रम आज
Mon, 04 Aug 2025 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Mon, 04 Aug 2025 11:02 PM IST
विज्ञापन
कादमा। गांव बेरला में इनसो (इंडियन नेशनल स्टूडेंट्स ऑर्गनाइजेशन) के स्थापना दिवस पर मंगलवार को ''''एक शाम शहीदों के नाम'''' कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया जाएगा और पौधरोपण मुहिम चलाई जाएगी।
पार्टी के जिला प्रभारी ऋषिपाल उमरवास और हलका अध्यक्ष विजय श्योराण ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य शहीदों को नमन करना और उनके परिजनों व स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों को सम्मानित करना है ताकि समाज में देशभक्ति, कर्तव्यनिष्ठा और त्याग की भावना को और अधिक मजबूती दी जा सके। कार्यक्रम में लोकगायक राजेंद्र सिंह खरकिया और सुभाष फौजी देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति देंगे। गीतों के माध्यम से शहीदों की गाथा को जीवंत किया जाएगा।