जिला मुख्यालय पर सरकारी पीजी कॉलेज खुलवाने की मांग के लिए हस्ताक्षर अभियान शनिवार को भी जारी रहा। नगर के मंजिल कैंपस कोचिंग सेंटर क्षेत्र, नजदीक बड़ा शिव मंदिर, कोचिंग केंद्रों में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। अभियान का शुभारंभ कैंपस निदेशक विक्की फौगाट, निदेशक ज्योति फौगाट व प्रवक्ता राधिका ने हस्ताक्षर करके किया।
इस अवसर पर लेबर कोर्ट फरीदाबाद के रीडर संजय धवन और विभिन्न संस्थाओं से जुड़े समाजसेवी सुरेंद्र दिसोदिया की मौजूदगी में पीजी कॉलेज कमेटी सदस्य रोहताश शर्मा को हस्ताक्षर पत्र सौंपा गया। मंजिल कैंपस के निदेशक विक्की फौगाट, सुरेंद्र दिसोदिया व रीडर संजय कुमार ने कहा कि चरखी दादरी में उच्च स्तर का सरकारी कॉलेज होना बहुत जरूरी है क्योंकि यह क्षेत्र पिछड़ा होने के कारण विद्यार्थियों को उच्च स्तर की शिक्षा में निपुण होना बहुत जरूरी है, यदि यहां के विद्यार्थी शिक्षा के क्षेत्र में निपुण होंगे, तो चरखी दादरी का भविष्य उज्ज्ज्ल बनेगा और क्षेत्र का विकास होगा।