फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   e ticket not given in roadways busses

Charkhi Dadri News: सर्वर ठप रहने से बंद रहीं ई-टिकट मशीनें, परिचालकों ने 35 हजार यात्रियों को पुराने ढंग से दिए टिकट

Sun, 10 Nov 2024 02:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 10 Nov 2024 02:08 AM IST
विज्ञापन
e ticket not given in roadways busses
शनिवार को दादरी डिपो की बस में यात्री को मशीन से ई-टिकट निकालकर देते हुए परिचालक। संवाद
- डिपो के बेड़े में शामिल बसों में मैन्युअल काटे गए 11 लाख रुपये के टिकट, शनिवार अलसुबह 2:30 बजे शुरू हुआ सर्वर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। प्रदेश में शुक्रवार को सर्वर ठप होने से ई-टिकट मशीनें बंद रहीं और यात्रियों को मैन्युअली यानी पुरानी विधि के अनुसार ही टिकट मिले। सर्वर ठप होना परिचालकों के लिए आफत भरा रहा। दिनभर उनका काम बढ़ा रहा। हालांकि, शनिवार अलसुबह ढाई बजे सर्वर ठीक हो गया। इसके बाद ई-टिकट मशीनों का प्रयोग किया गया।
शुक्रवार को दादरी डिपो की बसों में करीब 35 हजार यात्रियों ने सफर किया। वहीं, डिपो को करीब 11 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। सर्वर ठप होने की वजह से यात्रियों को पुरानी कार्यप्रणाली के अनुसार ही परिचालकों ने टिकट दिया।
विज्ञापन

दरअसल, ई-टिकट सर्वर हिसार व चंडीगढ़ से नियंत्रित किया जाता है। शुक्रवार को सर्वर ठप हो गया। इससे मशीनें नहीं चल पाईं। मुख्यालय की ओर से यह सूचना सभी डिपो को दी गई। इसके बाद डिपो ने सभी परिचालकों को मैन्युअल टिकट बॉक्स दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

- 118 बसों का होता है संचालन
अगर दादरी डिपो की बात करें तो यहां पर 118 बसों का प्रतिदिन विभिन्न रूटों पर संचालन होता है। ये बसें करीब 20 लंबे और लोकल रूटों पर चलती हैं। शुक्रवार को इन सभी बसों में 11 लाख रुपये के टिकट मैन्युअली काटे गए। प्रतिदिन डिपो की बसें 32 से 33 हजार किलोमीटर की दूरी तय करती हैं।
- हैप्पी कार्ड लेने वालों को भी हुई परेशानी
हैप्पी कार्ड धारकों को भी बिना मशीन टिकट लेने में परेशानी हुई। हैप्पी कार्ड से केवल ई-टिकट ही लिया जा सकता है। मशीन बंद होने से हैप्पी कार्ड धारकों ने भी चालान से बचने के लिए शुक्रवार को रुपये देकर सफर किया। हालांकि, डिपो की ओर से सभी परिचालकों को उच्च अधिकारियों के आदेशों से अवगत कराया गया था। इसमें उन्हें हैप्पी कार्ड धारकों के कार्ड व आईडी देखकर सफर कराने के आदेश दिए गए। जिले में 49,700 हैप्पी कार्ड धारक हैं।

वर्सन:
मशीनों में कई बार खराबी आ जाती है तो वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर परिचालक को मेनुअल टिकट दिया जाता है। ऐसी परिस्थिति में परिचालक इनका प्रयोग कर सकता है। इस बार सर्वर ठप होने से पूरे प्रदेश में ई-टिकट प्रक्रिया बंद रही है। दादरी डिपो में किसी यात्री को परेशानी नहीं होने दी गई और हैप्पी कार्ड धारकों को भी कार्ड दिखाकर सफर करने की इजाजत दी गई।
सतीश लुहाच, संस्थान प्रबंधक, दादरी डिपो

फोटो- 02
शनिवार को दादरी डिपो की बस में यात्री को मशीन से ई-टिकट निकालकर देते परिचालक। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed