Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   due to server problem patient bothered

Charkhi Dadri News: नागरिक अस्पताल में ठप रहा सर्वर, पर्ची के लिए मरीजों को करना पड़ा दो घंटे इंतजार

Sat, 24 May 2025 10:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 24 May 2025 10:42 PM IST
विज्ञापन
due to server problem patient bothered
फोटो- 03
विज्ञापन

आपातकालीन खिड़की पर पर्ची के लिए लाइन में लगे मरीज। संवाद
फोटो- 04
काउंटर दरवाजे पर स्टाफ को पर्ची के लिए आधार कार्ड पकड़ाते चहेते। संवाद
फोटो- 05
धर्मेंद्र
फोटो- 06
सीटू
फोटो-07
रामचंद्र
फोटो-08
सुमेर सिंह।
- परेशान मरीजों ने नागरिक अस्पताल स्टाफ पर लगाया साइड से चहेतों की पर्ची काटने का आरोप, व्यवस्था पर जताई नाराजगी
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। शहर के नागरिक अस्पताल में सर्वर ठप होने से शनिवार को मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मरीजों ने बताया कि दो घंटे तक लाइन में लगने के बाद भी उनकी पर्ची नहीं कटी। स्टाफ बीच-बीच में साइड से अपने चहेते मरीजों को ओपीडी पर्ची देता रहा।


मरीजों ने बताया कि सुबह 8 बजे आकर लाइन में लगे थे। उस दौरान इंटरनेट न चलने से ओपीडी पर्ची न बन पाना कारण बताया गया। फिर भी वे लाइन में लगे रहे। करीब 10 बजे तक लाइन काफी लंबी हो गई। इस दौरान मरीज गर्मी में खड़े रहने से बेहाल हो गए। मीडियाकर्मी पहुंचे तो उन्होंने अपनी परेशानी बताई।
विज्ञापन

लाइन में खड़े लोगों ने कहा कि कोई दो घंटे से तो कोई एक घंटे से लाइन में लगा हुआ है। वहीं, पंखे धीमे चलने के कारण और लंबे समय तक खड़े रहने के कारण पसीने से तर हो चुके हैं। अधिकारियों से भी मिलने की कोशिश की, लेकिन, कोई भी मौके पर नहीं मिला। स्टाफ कर्मियों ने बताया कि इंटरनेट धीमा होने के कारण सर्वर नहीं चल रहा है। इससे पर्ची बनाने में देरी हो रही है। एक मरीज की पर्ची बनाने में अधिक समय लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मरीजों की परेशानी, उन्हीं की जुबानी
- पैर में फ्रैक्चर है। पर्ची कटवाने के लिए सुबह आठ बजे अस्पताल पहुंचा था। 10 बज चुके हैं। अब तक पर्ची नहीं कट पाई है। दरवाजे पर जाकर चहेते अपनी पहचान से पर्ची कटवा रहे हैं। स्टाफ इंटरनेट की बात कहकर लाइन में खड़ा किए हैं।
धर्मेंद्र, मरीज
- कुछ दिन पहले सिर का ऑपरेशन हुआ था। इसमें दर्द हो रहा है। अब जांच कराने के लिए आया हूं, लेकिन, अब तक मेरा नंबर नहीं आया है। लंबे समय से लाइन में लगे रहने के कारण सिर व पैरों में दर्द भी हो रहा है।
-सुमेर सिंह, मरीज

- तीन घंटे से खड़ा हूं। कई बार यहां पर आ चुका हूं, लेकिन, इलाज से संतुष्ट होकर नहीं जा पाया। चिकित्सकों से बात की, लेकिन, किसी ने सही से जवाब नहीं दिया। सिस्टम ठप होने से सारा काम रुका हुआ है।
सीटू, मरीज

- सुबह 8 बजे गांव से शहर में उपचार के लिए आया था। यहां पहुंचा तो लंबी लाइन लगी थी। कर्मचारी सिस्टम बंद बता रहे हैं। अब लाइन में लगने के अलावा कोई चारा नहीं है। प्रशासन को ओपीडी सुविधा पहले की तरह बहाल करनी चाहिए।

-रामचंद्र, मरीज

वर्सन:
सुबह इंटरनेट की दिक्कत के कारण दो घंटे ऑनलाइन पर्ची नहीं कट पाई। इसके बाद मरीजों की परेशानी को देखते हुए ऑफलाइन पर्ची से मरीजों का उपचार कराया। दो घंटे तक ही समस्या रही थी। बाद में व्यवस्था बहाल कर दी गई थी।
-डॉ. राहुल अरोड़ा, प्रवक्ता, नागरिक अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed