फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Dsp found drunk in women police statation

महिला थाने में शराब के नशे में मिला डीएसपी

Thu, 15 Jul 2021 12:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
Dsp found drunk in women police statation
चरखी दादरी। महिला थाने में डीएसपी शराब के नशे में टल्ली मिला। इस पर संज्ञान लेते हुए एसपी विनोद कुमार ने पुलिस टीम को भेजकर सिविल अस्पताल में डीएसपी का मेडिकल करवाया, जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद एसपी ने डीएसपी रामसिंह बिश्नोई से महिला थाने का चार्ज वापस ले लिया और मेडिकल समेत अपनी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी है।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार एक अज्ञात ने नौ जुलाई को चंडीगढ़ में डीएसपी रामसिंह बिश्नोई के शराब का सेवन कर महिला थाने में अपनी सीट पर बैठने की शिकायत की थी। शिकायत पर संज्ञान लेते हुए पुलिस विभाग के उच्चाधिकारियों ने एसपी विनोद कुमार को मामले की जांच के आदेश दिए थे। इसके बाद एसपी ने तत्काल सिटी थाना प्रभारी बलबीर सिंह को डीएसपी का मेडिकल करवाने के आदेश दिए। सिटी थाना प्रभारी उसी समय एसपी के आदेश अनुसार डीएसपी को लेकर सिविल अस्पताल पहुंचे और वहां उनका मेडिकल करवाया गया। मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार डीएसपी के मेडिकल में एल्कोहोल की रीडिंग 0.188 एमजी/डीएल मिली। इसके बाद डीएसपी का ब्लड सैंपल भी लिया गया, जिसे जांच के लिए मधुबन भेजा गया।
विज्ञापन

हालांकि इस मामले को पुलिस विभाग ने अंदर खाते दबाने का प्रयास भी किया। इस संबंध में जब एसपी विनोद कुमार से बातचीत की गई तो उन्होंने मामले पर ज्यादा कुछ बोलने से इंकार करते हुए कहा कि डीएसपी रामसिंह बिश्नोई से महिला थाने का चार्ज वापस लिया जा चुका है और वे छुट्टी लेकर घर गया है। उनकी जगह महिला थाने का चार्ज दूसरे डीएसपी को दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम के पास सीधी शिकायत पहुंचने की है चर्चा
कयास लगाए है कि इस मामले में शिकायत सीधे मुख्यमंत्री के पास पहुंची थी। उन्होंने तत्काल इस पर संज्ञान लेते हुए डीजीपी को जांच के आदेश दिए थे। इसके बाद मामले की जांच करवाई गई तो डीएसपी के शराब का सेवन कर कार्यालय पहुंचने की पुष्टि हुई। हालांकि सीएम के पास पहुंची शिकायत की अधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं हो पाई।

फोरेंसिक लैब रिपोर्ट आने के बाद होगी अगली कार्रवाई
सूत्रों के अनुसार सिविल अस्पताल में तो चिकित्सक ने एल्कोहोल जैसी गंध आने की पुष्टि की है और इसके बाद ब्लड का सैंपल लेकर फोरेंसिक लैब भेजा गया है। बताया जा रहा है कि डीएसपी के मेडिकल के दौरान सिटी थाना प्रभारी समेत तीन और पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। फोरेंसिक लैब में भेजे सैंपल की रिपोर्ट आने के बाद अगली कार्रवाई अमल में लाई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed