{"_id":"67aa3a1bc0a93ce5050c1f11","slug":"drunkers-man-fell-into-well-died-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-131468-2025-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: शराब के नशे में धुत प्रवासी श्रमिक कुएं में गिरा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: शराब के नशे में धुत प्रवासी श्रमिक कुएं में गिरा, मौत
Mon, 10 Feb 2025 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Mon, 10 Feb 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
बिहार निवासी व्यक्ति पिछले 12 सालों से रहता था मानकावास, सदर थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। मानकावास गांव में रविवार रात शराब के नशे में धुत प्रवासी श्रमिक कुएं में गिर गया। कुएं से बाहर निकालने से पहले उसकी मौत हो गई। मृतक अशोक यादव (44) मूलरूप से बिहार के सहरसा जिले के गांव इटेहरी का रहने वाला था। सदर थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।
अशोक के साले दीपक ने बताया कि उसका जीजा पिछले करीब 12 साल से पत्नी व बच्चों के साथ मानकावास गांव में रह रहा था। वह दिहाड़ी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। दीपक ने बताया कि रविवार रात उसका जीजा अशोक शराब पीए हुए था। उसी दौरान वह कुएं में गिर गया।
मामले का पता चलते ही साथी श्रमिक, परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस को सूचित कर अशोक को कुएं से बाहर निकाला गया। नागरिक अस्पताल लाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, सदर थाना प्रभारी निरीक्षक ओमप्रकाश ने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में इत्तफाकिया मौत संबंधी कार्रवाई की है।
विज्ञापन
फोटो 15
श्रमिक अशोक के साले के बयान दर्ज करते जांच अधिकारी। संवाद